PM Kisan 24th Installment: 25 अक्टूबर को किसानों के खाते में आएंगे ₹2,000? जानें ताजा अपडेट

PM Kisan 24th Installmen: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। किसानों के मन में सवाल है कि क्या दिवाली से पहले उनके बैंक खाते में 2,000 रुपये की रकम आ जाएगी? चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्टूबर को वाराणसी दौरे के दौरान पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की जा सकती है।

PM Kisan 24th Installment

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर 25 अक्टूबर की तारीख चर्चा में है। इसकी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में भारतीय वायुसेना के 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो को देखने और जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसी दिन ओडिशा में भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है।

पिछले वर्षों में प्रधानमंत्री ने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान पीएम किसान योजना की किस्त जारी की है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 25 अक्टूबर को भी किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। लेकिन केवल प्रधानमंत्री के दौरे के आधार पर किस्त जारी होने की पुष्टि नहीं की जा सकती। किसानों को सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।

पिछली किस्त कब आई थी?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से लाभार्थी किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया था। इसके बाद से ही किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है। भुगतान प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण यानी डीबीटी के जरिए होता है।

किस्त पाने के लिए किसान तुरंत निपटा लें ये काम

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो अगली किस्त से पहले कुछ जरूरी चीजों की जांच कर लें। सबसे पहले अपनी ई-केवाईसी पूरी रखें। इसके अलावा बैंक खाते की जानकारी, आधार से जुड़ी जानकारी और जमीन के रिकॉर्ड सही होने चाहिए। जानकारी में गड़बड़ी होने या पात्रता से जुड़ी समस्या के कारण भुगतान अटक सकता है। किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर 'Know Your Status' विकल्प के जरिए अपनी स्थिति देख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की मदद से ई-केवाईसी भी पूरी कराई जा सकती है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+