PM Kisan Yojana ki kist: केंद्र सरकार ने पिछले कुछ सालों में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई पहलें शुरू की हैं। देश के किसानों को आर्थिक सहायता देने वाली ऐसी ही एक लोकप्रिय योजना है जिसका नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि। इस योजना के तहत, केंद्र सरकार पात्र किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए, तीन किस्तों में, साल भर में 6,000 रुपये देती है। अब तक, सरकार ने 21 किस्तें जारी की हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को असम के गुवाहाटी में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की, जिसके तहत 9.32 करोड़ किसानों को 18,640 करोड़ रुपये वितरित किए गए। इन 22 किस्तों में, PM मोदी ने इस योजना के तहत 4.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिए गए है।
कब आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त?
PM किसान योजना की अगली किस्त (23वीं किस्त) जुलाई 2026 में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इससे पहले किसानों के लिए अपनी पात्रता चेक करना, KYC पूरा करना और लाभार्थी की स्थिति देखना जरूरी है। अगर उन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो उन्हें आवेदन भी करना होगा।
PM किसान योजना e-KYC
किश्तें पाने के लिए, किसानों को अपना e-KYC पूरा करना होगा। योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, "PMKISAN में रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC ज़रूरी है। OTP-आधारित eKYC PMKISAN पोर्टल पर उपलब्ध है, या बायोमेट्रिक-आधारित eKYC के लिए नजदीकी CSC केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है।"
पीएम किसान योजना का लाभार्थी स्टेटस कैसे चेक करें?
- ऑफिशियल वेबसाइट - https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- अब, पेज के दाईं ओर दिए गए Know Your Status टैब पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें, Captcha Code भरें और Get Data ऑप्शन चुनें।
- आपका लाभार्थी स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
पीमस किसान योजना का लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करें?
- पीएम किसानPM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- बेनिफिसियरी लिस्ट (Beneficiary list) टैब पर क्लिक करें।
- ड्रॉप-डाउन मेनू से अपनी जानकारी चुनें, जैसे - राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव।
- गेट रिपोर्ट (Get report) टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद, लाभार्थी लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- आप हेल्पलाइन नंबर - 155261 और 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications