PM Kisan 22th Installment Date: देश के करोड़ों किसान इस समय अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो संभावना है कि फरवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में किसानों के खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई तय तारीख घोषित नहीं की गई है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है। हर चार महीने में 2,000 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं। सरकार यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजती है, जिससे पैसा सीधे लाभार्थी तक पहुंचे।
पिछले वर्षों का रुझान
बीते वर्षों की तारीखों पर नजर डालें तो अधिकतर बार फरवरी के अंतिम दिनों में किस्त जारी की गई है।
साल 2025 में 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी हुई थी।
साल 2024 में 16वीं किस्त 28 फरवरी को आई थी।
साल 2023 में 13वीं किस्त 27 फरवरी को ट्रांसफर की गई थी।
इसी पैटर्न को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि 22वीं किस्त भी इसी समय के आसपास आ सकती है।
कैसे चेक करें अपना नाम?
किसान भाई घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम लाभार्थी सूची में देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप इस प्रकार हैं:
वेबसाइट खोलें।
Beneficiary List पर क्लिक करें।
अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
Submit बटन दबाएं।
इसके बाद स्क्रीन पर उन किसानों की सूची दिखाई देगी जिन्हें अगली किस्त का पैसा मिलेगा।
समय पर पैसा पाने के लिए जरूरी काम
अगर आप चाहते हैं कि किस्त में कोई रुकावट न आए तो कुछ जरूरी बातें जरूर जांच लें।
आपका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
eKYC पूरी होनी चाहिए।
फार्मर आईडी अपडेट होनी चाहिए।
"Know Your Status" विकल्प से अपनी जानकारी जांच लें।
सरकार हर बार किस्त जारी करने से पहले डेटा की जांच करती है। छोटी सी गलती भी भुगतान रोक सकती है।
मिस्ड कॉल से भी मिलेगी जानकारी
अगर इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो किसान अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 155733 पर मिस्ड कॉल देकर भी जानकारी ले सकते हैं। कॉलबैक आने पर आधार नंबर दर्ज करना होगा और आपको पता चल जाएगा कि पैसा खाते में आया है या नहीं।
पिछली किस्त का तरीका
21वीं किस्त चरणों में भेजी गई थी। कुछ राज्यों में पहले भुगतान हुआ और बाकी राज्यों में बाद में राशि ट्रांसफर की गई। इससे संकेत मिलता है कि जरूरत पड़ने पर सरकार चरणबद्ध तरीके से भी पैसा भेज सकती है।
फिलहाल किसान 22वीं किस्त की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही सरकार तारीख घोषित करेगी, स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications