अगर आप नौकरी की बजाय अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी आड़े आ रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार और कई बैंक अब ऐसे युवाओं की मदद के लिए बिजनेस लोन की सुविधा दे रहे हैं, जिससे आप आसानी से अपनी कंपनी या छोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

क्या होता है बिजनेस लोन?
बिजनेस लोन एक ऐसा कर्ज होता है जो किसी भी प्रकार के बिजनेस कामों के लिए लिया जा सकता है। यह लोन आप नई कंपनी शुरू करने मौजूदा बिजनेस को बढ़ाने, मशीनरी खरीदने या कर्मचारियों की सैलरी जैसे रोजाना खर्चों को पूरा करने के लिए ले सकते हैं। सरकार ने भी छोटे बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनके तहत बिना किसी गारंटी के भी लोन मिल सकता है।
बिजनेस लोन कौन-कौन ले सकता है?
बिजनेस लोन लेने के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं होती हैं। रजिस्ट्रेशन करने वाली की उम्र 21 से 65 साल के बीच में होनी चाहिए। कम से कम 2-3 साल से व्यापार चल रहा होना चाहिए। व्यापार का सालाना टर्नओवर कम से कम ₹90,000 से ₹1 लाख होना जरूरी है (बैंक के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। 750 या उससे ऊपर होना क्रेडिट स्कोर बेहतर है। पार्टनरशिप फर्म, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, या पर्सनल बिजनेस करने वाले लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिजनेस लोन के प्रकार
टर्म लोन - यह लोन तय समय के लिए तय रकम के रूप में दिया जाता है, जिसे महीने की किस्तों में चुकाना होता है।
वर्किंग कैपिटल लोन - इस लोन का इस्तेमाल दिन-प्रतिदिन के खर्चों जैसे कच्चे माल की खरीद, वेतन भुगतान आदि के लिए किया जाता है।
प्रोफेशनल लोन - डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट जैसे प्रोफेशनल्स को व्यवसाय से जुड़े खर्चों के लिए यह लोन मिलता है।
मशीनरी लोन - इस लोन का यूज नई मशीन या उपकरण खरीदने के लिए किया जाता है, खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए यह फायदेमंद है।
जरूरी दस्तावेज क्या हैं?
बिजनेस लोन लेने के लिए आपको कुछ दस्तावेज जमा करने होते हैं, जैसे:
आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर ID
पिछले 2 साल की इनकम डिटेल (CA से प्रमाणित)
2 साल का प्रॉफिट एंड लॉस स्टेटमेंट
इनकम टैक्स रिटर्न और GST रिटर्न
बैंक खाता विवरण (कम से कम पिछले 6 महीने का)
ब्याज दरें कितनी होती हैं?
बिजनेस लोन की ब्याज दरें बैंक या वित्तीय संस्था पर निर्भर करती हैं। यह दरें आमतौर पर 9% से शुरू होकर 20% तक जा सकती हैं, जो कि आपके क्रेडिट स्कोर, टर्नओवर और बिजनेस की स्थिरता पर निर्भर करती हैं।
सरकारी योजनाओं से कैसे मिलेगा लोन?
सरकार की कई योजनाएं हैं जैसे:
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) - इसमें 10 लाख रुपए तक का लोन बिना गारंटी के मिल सकता है।
स्टैंड-अप इंडिया - यह योजना विशेष रूप से महिलाओं और SC/ST वर्ग के लोगों के लिए है।
CGTMSE स्कीम - इसके तहत छोटे कारोबारियों को बिना गारंटी के लोन देने की सुविधा दी जाती है।
बिना पैसा लगाए भी शुरू हो सकता है आपका बिजनेस
अगर आपके पास व्यापार करने का आइडिया है, लेकिन पूंजी नहीं है, तो बिजनेस लोन आपके सपनों को उड़ान दे सकता है। बस आपको सही योजना, ज़रूरी दस्तावेज और एक मजबूत प्लान की जरूरत है। चाहे आप नए हों या पुराने व्यापारी, बैंक और सरकार दोनों मिलकर आपको एक बेहतर शुरुआत का मौका दे सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
