नई दिल्ली, जुलाई 13। एक ऐसे समय जब ब्याज दरें काफी निचले स्तर पर हैं और बड़े बैंकों में आपको एफडी पर सालाना अधिकतम 5.4 फीसदी ही रिटर्न मिलेगा, पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड निवेश एक नया ऑप्शन लेकर आई है। ये है नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी)। एनसीडी पर आपको पीरामल की तरफ से 9 फीसदी तक का रिटर्न मिल जाएगा। यहां हम आपको इन एनसीडी की जानकारी देंगे ताकि आप ये तय कर सकें पीरामल द्वारा पेश किया गया ऑप्शन आपके लिए बेहतर है या नहीं।
कब तक है निवेश का मौका
पीरामल कैपिटल एक एनसीडी इश्यू लेकर आई है, जो 12 जुलाई से खुल गया है। इसमें 23 जुला तक निवेश किया जा सकता है। इस इश्यू में 1000 करोड़ रु तक के एनसीडी जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि प्रति एनसीडी की कीमत 1000 रु है और आपको कम से कम 10 एनसीडी में निवेश करना होगा। इन एनसीडी को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट किया जाएगा।
कितने महीनों के लिए करना होगा निवेश
इन डिबेंचरों की अवधि 26, 36, 60 और 120 महीनों की है। 26 महीनों पर आपको 8.35 फीसदी, 36 महीनों पर 8.50 फीसदी, 60 महीनों पर 8.75 फीसदी और 120 महीनों पर सालाना 9 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। इन एनसीडी को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित किया जाएगा। इस इश्यू के लीड मैनेजर ए.के. कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और ट्रस्ट इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड हैं।
जानिए पीरामल कैपिटल की डिटेल
पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सब्सिडरी कंपनी है। ये कंपनी पर्सनल और कॉर्पोरेट एसेट्स चाहने वालों को हों लोन, रियल एस्टेट और कॉर्पोरेट फाइनेंस सेवाएं ऑफर करती है। रियल एस्टेट फाइनेंसिंग के संबंध में कंपनी प्रॉपर्टी पर लोन, हाउसिंग फाइनेंस, डिजिटल पर्चेज फाइनेंस के साथ-साथ ऑनलाइन पर्सनल लोन भी देती है।
कैसे करें एनसीडी के लिए अप्लाई
पीरामल एनसीडी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है। आप अपने डीमैट अकाउंट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही यदि आप चाहें तो कंपनी की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और जरूरी डिटेल भर कर चेक के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं और इसे करीबी कलेक्शन सेंटर में जमा कर सकते हैं।
देना होगा टैक्स
एनसीडी पर मिलने वाले किसी भी ब्याज पर आपके टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स लगेगा। इसके अलावा इश्यू में खरीदे गए और मैच्योरिटी तक (दोनों फेस वैल्यू पर) एनसीडी का कोई पूंजीगत लाभ नहीं होगा और इसलिए कोई टैक्स नहीं होगा। यदि एनसीडी को एक वर्ष की होल्डिंग अवधि के बाद भुनाया यानी रिडीम किया जाता है तो एलटीसीजीटी 10 फीसदी की दर से बिना इंडेक्सेशन के और 4 प्रतिशत का सेस लागू होगा। परंपरागत निवेशक जो अपने निवेश में ज्यादा जोखिम नहीं उठा सकते हैं, उनके लिए यह प्रोडक्ट सही है। इन एनसीडी के जरिए कंपनी को जो पैसा मिलेगा उसका इस्तेमाल यह अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए करेगी। साथ ही पैसे का उपयोग अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications