PhonePe: फोनपे और HDFC बैंक ने मिलकर 'PhonePe HDFC Bank Co-branded Credit Card' लॉन्च किया है, जो RuPay नेटवर्क पर बेस्ड है। इसके साथ ही PhonePe ने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड सेगमेंट में कदम रख दिया है। यह कार्ड खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो डिजिटल तरीके से खरीदारी करना पसंद करते हैं।

इन दो वेरिएंट्स का मिलेगा फायदा
इस कार्ड के जरिए ग्राहक UPI से लिंक्ड क्रेडिट पेमेंट भी कर सकते हैं, यानी अब UPI के जरिए भी क्रेडिट कार्ड से भुगतान संभव होगा। यह कार्ड दो वेरिएंट्स में है। इसमें एक 'Ultimo' और दूसरा 'UNO' है। दोनों कार्ड्स में रोजमर्रा की खरीदारी पर रिवॉर्ड्स दिए जाएंगे और साथ ही UPI के जरिए पेमेंट करने की सुविधा भी मिलेगी, जिससे यूजर्स को ज्यादा आसानी और फायदे मिलेंगे।
Ultimo वेरिएंट में मिलेंगे ये रिवॉर्ड
PhonePe ऐप पर खर्च पर 10% रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे। इसमें बिल पेमेंट, रिचार्ज, ट्रैवल बुकिंग और PhonePe की हाइपरलोकल डिलीवरी सर्विस Pincode पर की गई खरीदारी शामिल है।
इसके अलावा चुने हुए ऑनलाइन मर्चेंट्स पर खर्च पर 5% रिवॉर्ड पॉइंट्स और UPI 'स्कैन एंड पे' ट्रांजैक्शन पर 1% रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे। साथ ही, हर तिमाही में 2 बार मुफ्त डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस का भी फायदा मिलेगा।
कैसे उठा सकते हैं इस कार्ड का फायदा?
जो भी PhonePe यूजर्स इस को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के लिए एलिजिबल हैं, वे सीधे PhonePe मोबाइल ऐप पर ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जब HDFC बैंक की तरफ से आपका कार्ड जारी हो जाएगा, तो आप उसे PhonePe ऐप पर लिंक कर सकते हैं। इसके बाद आप UPI के जरिए किसी भी दुकानदार को पेमेंट कर पाएंगे, वो भी क्रेडिट कार्ड से। सिर्फ इतना ही नहीं, यूजर्स अपने क्रेडिट कार्ड को PhonePe ऐप के जरिए ही आसानी से मैनेज कर सकते हैं और हर महीने का क्रेडिट कार्ड बिल भी ऐप पर ही भर सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
