कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अब जन्मतिथि में अपडेट करने के लिए ऑनलाइन वैलिड प्रुफ के तौर पर आधार कार्ड एक्सेप्ट करेगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अब जन्मतिथि में अपडेट करने के लिए ऑनलाइन वैलिड प्रुफ के तौर पर आधार कार्ड एक्सेप्ट करेगा। ई-केवाईसी प्रक्रिया में सब्सक्राइबर्स को जन्म प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था है। इस बात की जानकारी कल यानी रविवार को श्रम मंत्रालय ने दी है। अब पीएफ खाताधारक अपने खाते में जन्मतिथि को आधार कार्ड के बेसिस पर ठीक करा सकेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अंशधारकों के खाते के केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए उनकी जन्मतिथि में सुधार के लिए आधार कार्ड को वैध साक्ष्य मानेगा। इसे ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा।
पीएफ सदस्य ईपीएफओ रिकॉर्ड में आसानी से सुधार सकेंगे जन्मतिथि
बता दें कि श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए ऑनलाइन सेवाओं की पहुंच और उपलब्धता बढ़ाने के लिए ईपीएफओ ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को संशोधित निर्देश जारी किया है। इसके तहत पीएफ सदस्य ईपीएफओ रिकॉर्ड में अपनी जन्मतिथि आसानी से सुधार सकेंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) केवाईसी का अनुपालन करता है। हालांकि बयान के अनुसार आधार में अंकित जन्म तिथि को अब सुधार के लिए वैध साक्ष्य माना जाएगा। लेकिन इसमें शर्त है कि दोनों तारीखों में अंतर तीन साल से कम हो।
यूआईडीएआई तत्काल ऑनलाइन कर सकेगा सत्यापन
पीएफ अंशधारक सुधार के लिए अनुरोध ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
इससे ईपीएफओ भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई ) के साथ तत्काल ऑनलाइन जन्म तिथि का सत्यापन कर सकेगा।
इससे अनुरोध को अमल में लाने में लगने वाला समय कम होगा।
वहीं ईपीएफओ ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों से कहा है कि वे ऑनलाइन अनुरोध का तेजी से निपटान करेंगे। इससे कोरोना वायरस महमारी और लॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट में फंसे भविष्य निधि सदस्यों को अपने खाते से पैसा निकालने को लेकर ऑनलाइन आवेदन में किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ऑनलाइन जान सकेंगे आधार के अपडेट का स्टेटस
यूनीक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने आधार से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दे रहा है जिससे वह घर बैठे-बैठे अपना काम कर सकते हैं। जी हां अब यूआईडीएआई ने लोगों को ट्विटर पर ऑनलाइन आधार अपडेट का स्टेटस चेक करने के बारे में जानकारी दी है। अगर आपने लॉकडाउन से पहले अपने आधार को अपडेट कराया है और आप इसका स्टेटस जाना चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पास पहले से एनरोलमेंट स्लिप रखनी होगी क्योंकि आपको स्लिप में दिए गए एनरोलमेंट आईडी की जरूरत होगी।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications