अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से हर महीने प्रोविडेंट फंड (PF) की कटौती होती है, तो आपके लिए यह खबर बेहद फायदेमंद है। ज्यादातर कर्मचारी अपने EPF खाते को सिर्फ रिटायरमेंट की बचत या पेंशन के रूप में देखते हैं, लेकिन इसके साथ एक और खास सुविधा जुड़ी होती है, जिसके बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं होती। यह सुविधा है 7 लाख रुपए तक का फ्री बीमा कवर, जो EPFO की इम्प्लॉयी डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (EDLI) स्कीम के तहत मिलता है।

क्या है EDLI स्कीम?
EDLI (Employee Deposit Linked Insurance) एक बीमा योजना है, जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा अपने सदस्यों को दी जाती है। इस योजना के तहत अगर कोई कर्मचारी नौकरी के दौरान किसी कारण से निधन हो जाता है, तो उसके परिवार या नॉमिनी को अधिकतम 7 लाख रुपये तक का बीमा फायदा मिलता है। यह स्कीम EPF और EPS के साथ कर्मचारियों को मिलने वाला तीसरा बड़ा फायदा है।
कर्मचारियों से नहीं कटता एक भी पैसा
इस स्कीम की खासियत यह है कि इसके लिए कर्मचारी को कोई प्रीमियम नहीं देना पड़ता। बीमा की पूरी राशि कंपनी यानी नियोक्ता भरता है। EPFO के नियम के अनुसार, नियोक्ता को कर्मचारी के बेसिक वेतन और डीए का 0.5% हर महीने EDLI योजना में जमा करना होता है। कर्मचारी की सैलरी से इसके लिए कोई कटौती नहीं की जाती।
कब मिलता है बीमा का फायदा?
अगर कोई कर्मचारी नौकरी करते समय मृत्यु को प्राप्त होता है, तो उसके परिवार या नामांकित व्यक्ति (Nominee) को यह बीमा राशि दी जाती है। यह कवर कर्मचारी की मृत्यु चाहे ऑफिस में हो, घर पर या छुट्टी के दौरान हर स्थिति में लागू होता है। इस स्कीम के तहत न्यूनतम 2.5 लाख रुपये और अधिकतम 7 लाख रुपए तक की राशि दी जा सकती है।
किसे मिलता है इसका फायदा?
हर वह व्यक्ति जिसका पीएफ खाता सक्रिय है, वह इस बीमा स्कीम के तहत कवर होता है। आप स्थायी कर्मचारी हों या कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हों अगर आपका पीएफ कटता है, तो आप EDLI योजना के सदस्य हैं। हालांकि, यह योजना असम के चाय बागानों के कर्मचारियों पर लागू नहीं होती।
कैसे तय होती है बीमा की राशि?
बीमा की राशि का निर्धारण इस फॉर्मूले से किया जाता है (पिछले 12 महीनों का औसत वेतन × 35) + (पीएफ बैलेंस का 50%)। यहां अधिकतम वेतन सीमा 15,000 रुपए और बैलेंस सीमा 1.75 लाख रुपए तय की गई है। इस तरह कुल मिलाकर अधिकतम बीमा कवर 7 लाख रुपए तक हो सकता है।
क्यों जरूरी है यह योजना?
EDLI स्कीम कर्मचारियों के परिवार के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करती है। किसी भी अनहोनी की स्थिति में यह बीमा परिवार को आर्थिक रूप से सहारा देता है, जिससे मुश्किल वक्त में उन्हें तुरंत मदद मिल सके।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
