Petrol Pump Scams: हर दिन लाखों लोग पेट्रोल पंप पर डीजल या पेट्रोल भरवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाड़ी में पेट्रोल भरवाते समय आपके साथ कई तरह के स्कैम या फ्रॉड हो सकते हैं। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ऐसे कई हेरफेर कर देते हैं जिनके बारे में आपको बिल्कुल पता नहीं चलता है। अगर आप भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल डलवाते हैं तो आपको ये जरूर चेक कर लेना चाहिए कि किस-किस तरह के स्कैम हो सकते हैं।

चिप स्कैम
हिडन चिप्स की वजह से आप इस स्कैम का शिकार हो सकते हैं। मशीन में इस चिप को लगाने से फ्यूल की वैल्यूम कम हो जाती है और मीटर में वही कीमत दिखाई जाती है। कई बार अटेंडेंट बिना पूछे पावर पेट्रोल या महंगा फ्यूल डाल देते हैं और इससे आपकी जेब पर असर पड़ता है। हमेशा चेक करें कि आपके वाहन में सही फ्यूल डाला जा रहा है।
मीटर मिसमैच
कुछ पेट्रोल पंप कर्मचारी मीटर मिसमैच कर देते हैं यानी वह फ्यूल मशीन के मीटर को बिना 0 पर सेट किए हुए पेट्रोल भरना शुरु कर देते हैं। पेट्रोल भरवाते समय मशीन में जीरो देखने के अलावा पेट्रोल या डीजल की डेंसिटी भी जरूर देख लिया करें। पेट्रोल की डेंसिटी अगर 730 से 800 के बीच है तो वह शुद्ध माना जाएगा।
फ्यूल फ्रॉड
फ्यूल फ्रॉड करके भी आपके साथ स्कैम किया जा सकता है। इसमें फ्यूल की डेंसिटी को कम करके दूसरे पदार्थ को मिला दिया जाता है। अगर तेल में मिलावट की आशंका है तो आप इसकी शिकायत आप वहां पर काम कर रहे कर्मचारी से कर सकते हैं। अगर आपकी शिकायत पर कोई एक्शन लिया जाता तो आप कंज्यूमर फोरम में केस कर सकते हैं। नियमों के मुताबिक, देश के हर नागरिक को पेट्रोल की शुद्धता मापने का अधिकार होता है।
कार्ड स्किमिंग
पेट्रोल पंप पर क्रेडिट कार्ड स्किमिंग भी आम होती जा रही है। इस मामले में कार्ड मशीन के साथ एक छुपा हुआ डिवाइस जोड़ दिया जाता है, जो आपकी कार्ड डिटेल्स चोरी कर लेता है। आप जब पेमेंट के लिए अपना कार्ड स्वाइप करते हैं, तो यह डिवाइस आपकी बैंकिंग जानकारी हैक कर सकता है। इसके बाद, धोखाधड़ी करने वाले इस डेटा का इस्तेमाल करके आपके अकाउंट से पैसे गायब कर सकता है।
मिरर ब्लॉक
गाड़ी या बाहन के साइड मिरर को ब्लॉक करके भी कर्मचारी पेट्रोल भरते समय धोखाधड़ी कर सकते हैं, इसलिए पेट्रोल या डीजल भरवाते समय पेट्रोल किस तरह भरा जा रहा है है इसपर जरूर ध्यान दें।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
