नयी दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी और इसे काबू में रखने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से काफी लोगों की आर्थिक हालत काफी खराब हुई है। बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हुए और करोड़ों लोगों सैलेरी में कटौती का सामना करना पड़ा। ऐसे संकट के समय अकसर लोग लोन का सहारा लेते हैं। पहली चीज तो यह है कि आपको ऐसे मौकों पर लोन के विकल्पों के बारे में पता होना चाहिए। दूसरी बात आपको इस बात की जानकारी रखनी चाहिए कि सस्ता लोन कहां और कैसे मिलेगा। इमरजेंसी के समय आपको पर्सनल जल्दी मिल सकता है। मगर आपको सस्ता पर्सनल लोन कैसे मिल सकता है, ये हम आपको बताएंगे। आपको कोरोना संकट ही नहीं किसी भी इमरजेंसी के लिए तैयार रहना चाहिए ताकि समय पर आपको सस्ता लोन मिल सके। आइए जानते हैं वे फैक्टर जो आपको सस्ता पर्सनल लोन दिलवाने में मदद कर सकते हैं।
बेहद जरूरी है क्रेडिट स्कोर
सस्ता यानी कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन हासिल करने के लिए सबसे अधिक जरूरी है कि आपका क्रेडिट स्कोर सही हो। सस्ते पर्सनल लोन के लिए अच्छा क्रेडिट स्कोर होन जरूरी है। एक्सपर्ट बताते हैं कि 750 या इससे अधिक का क्रेडिट स्कोर सस्ते पर्सनल लोन के लिए ठीक हता है। अच्छे क्रेडिट स्कोर से कम रेट पर पर्सनल लोन मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है। जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को देखते रहें ताकि अगर क्रेडिट स्कोर कम हो जाए तो आप समय से पहले जरूरी उपाय कर सकें।
पर्सनल लोन पर मिलते हैं ऑफर
अगर आप पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले सभी बैंकों और फाइनेंशियल कंपनियों (जो पर्सनल लोन देती हों) की ब्याज दर की डिटेल हासिल करें। क्योंकि अलग अलग जगह आपको कम-ज्यादा ब्याज दर मिल सकती है। दूसरी जरूरी चीज कि कर्जदाता समय-समय पर पर्सनल लोन पर बकायदा ऑफर पेश करते हैं। आपको इन ऑफर्स पर ध्यान रखना चाहिए। आपको लोन लेने से पहले ऐसे मौजूदा ऑफर्स पर जरूर ध्यान देना चाहिए। इनमें आपको सस्ते ब्याज पर लोन मिलने की संभावना अधिक रहती है।
पेमेंट हिस्ट्री हो एक दम साफ
अकसर लोग सस्ता लोन लेने में इसलिए चूक जाते हैं क्योंकि उन उनकी क्रेडिट कार्ड या किसी अन्य लोन की पेमेंट हिस्ट्री साफ नहीं होती। बल्कि इस वजह से कई बार लोन न मिलने की भी बात सामने आती है। इसलिए ध्यान रखिए कि अपने किसी भी लोन, क्रेडिट कार्ड बिल आदि को सही समय पर भरें। इस तरह का साफ-सुथरा रिकॉर्ड रखने से आपको सस्ता पर्सनल लोन मिलने की गुंजाइश जरूर बढ़ेगी। आपको भविष्य में लोन मिलने में भी काफी सुविधा होगी।
कंपनी से बढ़ती है संभावना
ये एक ऐसा फैक्टर है जिसका फायदा कोई भी उठा सकता है। दरअसल आप जितनी अच्छी और बड़ी कंपनी में जॉब करते हैं उतनी ही आपको लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है। क्योंकि कर्जदाता को लगता है कि बड़ी कंपनी में काम करने से आपकी इनकम स्थिर होगी, जिससे आप आसानी से समय पर लोन चुका सकते हैं। इसका एक फायदा ये भी होता है कि आपको अपनी पसंदीदा लोन डील्स हासिल करने में आसानी होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications