कोरोनावायरस महामारी के कारण लोगों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। इस कोरोना काल में कई लोगों की नौकरी छूट गई तो कईयों की सैलरी में कटौती किया जा रहा है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस महामारी के कारण लोगों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। इस कोरोना काल में कई लोगों की नौकरी छूट गई तो कईयों की सैलरी में कटौती किया जा रहा है। जिस कारण वाकई पैसों से जुड़ी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस संकट की घड़ी में एक अच्छी खबर सामने आई है। जिससे लोगों को पैसों की परेशानियों से थोड़ी राहत मिल जाएगी।

मोबाइल से मात्र 5 मिनट में मिलेगा 5 लाख रुपये का लोन
जी हां अब आप मोबाइल ऐप के जरिए मात्र 5 मिनट में 5 लाख रुपये तक पर्सनल लोन ले सकते हैं। नवी ने अपने ग्राहकों को इंस्टैंट पर्सनल लोन प्रदान करने के लिए अपना नवी लेंडिंग ऐप आधिकारिक रूप से लॉन्च करने की घोषणा की है। बता दें कि यह ऐप मध्यम आय वर्ग वाले भारतीयों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो स्मार्टफोन और तकनीक का सहजता से इस्तेमाल करते हैं। नवी ऐप ग्राहकों को पूरी तरह से डिजिटल और कॉन्टैएक्ट्लेस प्रक्रिया के जरिए 36 महीने तक की अवधि के लिए 5 लाख रुपए तक के इंस्टैंट लोन ले सकते है।
बिना सैलरी स्लिप के मिलेगा 5 लाख रुपये का लोन
- नवी लेंडिंग ऐप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
- तो आप इसे प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
- इसके जरिए महज कुछ मिनटों में अपने बैंक अकाउंट में लोन राशि प्राप्त करने के लिए ग्राहक इस पर अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।
- लोन और ईएमआई की राशि का चयन कर सकते हैं और अपना पैन व आधार नंबर दर्ज कर सकते हैं।
- अच्छी बात तो ये है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से कागजरहित है।
- लोन लेने के लिए इसमें पे स्लिप या बैंक विवरण जैसा कोई भी दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं होती है।
5 मिनट से भी कम समय में आएगा आपके खाता में पैसा
बता दें कि इसके लिए ऐप को अप्रैल में बीटा मोड में लॉन्च किया गया था। लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे या बाहर नहीं जाना चाहते थे और बैंक केवल बुनियादी सेवाएं दे रहे थे। ऐसे में जिन ग्राहकों को चिकित्सा / पारिवारिक आपात स्थितियों, शैक्षणिक फीस या अन्य तात्कालिक अत्यावश्यक कारणों से लोन की जरूरत पड़ी, उन्होंने ऐप-आधारित लोन का रुख किया। यह पूरी तरह से ऑनलाइन, बिना किसी परेशानी के फटाफट काम करता है। इस चरण के दौरान नवी के अधिकांश लोन 10 मिनट से भी कम समय में ग्राहकों के बैंक खातों में पहुंच गए, जबकि कुछ ग्राहकों को तो ऐप इंस्टॉल करने के बाद 5 मिनट से भी कम समय में लोन मिल गया। नवी ऐप अब बीटा मोड से बाहर है और इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है।
इन शहरों में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
नवी के सीईओ समित शेट्टी का कहना है कि बीते कुछ महीनों से ज्यादा से ज्यादा लोग फाइनेंशियल सर्विसेज सहित अपनी तमाम जरूरतों के लिए ऑनलाइन माध्यमों और एप्स का चुनाव कर रहे हैं। इसके चलते नवी लेंडिंग ऐप को अपने बीटा चरण के दौरान टियर 1, 2 और 3 शहरों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस रिस्पॉन्स ने हमें ऐप को इतने कम वक्त में आधिकारिक रूप से लॉन्च करने के लिए जरूरी अंतर्दृष्टि और आत्मविश्वास दिया। नवी का टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बड़े पैमाने पर सेवाएं देने के लिए बनाया गया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) का लाभ उठाने पर जोर दिया गया है, ताकि हम अपने ग्राहकों के लिए पेश किए जाने वाले विकल्पों और उनके अनुभव को लगातार बेहतर बना सकें। अब हम ऐप का दायरा बढ़ाकर भारत भर के 150 शहरों को इसके तहत ला रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications