Personal Loan Rejection Reasons; Why Personal Loan Reject: क्या आपने भी पर्सनल लोन के लिए अप्लाई किया और आपका एप्लीकेशन रिजेक्ट हो गया है? यदि आपका पर्सनल लोन एप्लीकेशन बार-बार रिजेक्ट हो जा रहा है तो इसके कई कारण हो सकते हैं।
दरअसल, लोग शादी-विवाह हो या मेडिकल इमरजेंसी, एजुकेशन और भी कई ऐसे बड़े अवसर होते हैं जब जरूरत पड़ने पर पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करते हैं लेकिन अच्छा सिविल स्कोर होने के बावजूद उनका एप्लीकेशन रिजेक्ट होने के चलते सही समय पर उन्हें लोन नहीं मिल पाता है।

पर्सनल लोन का एप्लीकेशन अप्रूव हो इसके लिए सिर्फ सिविल स्कोर अच्छा होना जरूरी नहीं है, बल्कि इसके लिए कई फैक्टर का पॉजिटिव होना आवश्यक है। तो चलिए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखें जिससे आपका पर्सनल लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट न हो...
फिक्स मंथली इनकम
अगर आप सैलरिड पर्सन हैं तो बैंक या लोन देने वाली कंपनी आपकी मंथली इनकम के बारे में जानकारी लेती है। लोन देने से पहले कंपनी या जांचती है कि आप सही समय पर लोन चुना पाएंगे या नहीं। इसलिए अपनी सैलरी को सही तरीके से मैनेज करें और अकाउंट को क्लीन रखें। यानी जरूरत से ज्यादा अनावश्यक ट्रांजैक्शन को दर्ज करने से बचें।
वहीं, यदि आप सैलरिड पर्सन नहीं हैं यानी आप कोई बिजनेस करते हैं या अन्य किसी प्रोफेशन में हैं जहां मंथली फिक्स इनकम नहीं आती है तो अपनी इनकम का प्रूफ जरूर रखें, ताकि लोन देने वाली कंपनी को भरोसा हो सके कि आप सही समय में किस्त चुका पाएंगे।
आयु का प्रभाव
पर्सनल लोन ऐप्लीकेशन पर आपकी उम्र का भी प्रभाव पड़ता है। यदि आपकी आयु ज्यादा है तो बैंक या अन्य कंपनी लोन देने से बचती है जबकि युवा को आसानी से लोन मिल जाता है।
पहले लिए गए कर्ज का हिसाब
यदि आपने पहले कोई कर्ज लिया है तो उसकी किस्त को सही समय पर चुकाएं। यानी फिक्स टाईम पर ईएमआई भरें जिससे लोन देने वाली कंपनी को भरोसा हो कि आप सही समय पर लोन चुकाते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
