Personal Loan Vs Credit Card EMI: कभी-कभी अचानक ऐसे हालात बन जाते हैं जब पैसों की जरूरत तुरंत पड़ जाती है। चाहे मेडिकल खर्च हो, किसी शादी का बजट या कोई बड़ा बिल ऐसे में लोग अक्सर दो विकल्पों पर विचार करते हैं, पर्सनल लोन लेना या क्रेडिट कार्ड EMI में खर्च को बदलना। दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं, लेकिन सही चुनाव आपकी जरूरत और वित्तीय स्थिति पर निर्भर करता है।

ब्याज दर में बड़ा फर्क
सबसे पहले बात ब्याज दर की करें तो पर्सनल लोन की ब्याज दर आम तौर पर 10% से 18% प्रतिवर्ष होती है। उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति 1 लाख रुपए 12% ब्याज दर पर दो साल के लिए लेता है, तो उसकी EMI लगभग 4700 रुपए और कुल ब्याज करीब 12800 रुपए तक होता है।
वहीं क्रेडिट कार्ड EMI में ब्याज दर 18% से 24% या उससे अधिक तक होती है। अगर आप यही राशि क्रेडिट कार्ड पर EMI में बदलते हैं, तो हर महीने करीब 5000 रुपए की EMI और कुल ब्याज 20000 रुपए से ज्यादा चुकाना पड़ सकता है। इसका मतलब है कि ब्याज दर के मामले में पर्सनल लोन अधिक किफायती साबित होता है।
लोन राशि और अवधि में फर्क
पर्सनल लोन उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें बड़ी रकम चाहिए और लंबे समय तक EMI चुकानी है। इसकी अवधि आमतौर पर 6 महीने से लेकर 8 साल तक होती है। इस वजह से EMI कम रहती है और भुगतान आराम से हो सकता है।
वहीं क्रेडिट कार्ड EMI छोटी रकम के खर्चों के लिए होती है जैसे मोबाइल, लैपटॉप या यात्रा खर्च। इसका समय सीमित होता है, आम तौर पर 3 से 24 महीने तक। हालांकि, कई बैंक शुरुआती महीनों के लिए कम ब्याज वाली स्कीम भी देते हैं।
कब कौन-सा विकल्प सही रहेगा?
अगर आपकी जरूरत बड़ी राशि और लंबी अवधि की है, तो पर्सनल लोन लेना समझदारी है। इससे EMI तय रहती है और ब्याज भी कम पड़ता है।
वहीं अगर आपको कम राशि की जरूरत है और आप जल्द भुगतान कर सकते हैं, तो क्रेडिट कार्ड EMI सुविधाजनक है। ध्यान रखें कि लेट फीस, प्रोसेसिंग चार्ज या हिडन कॉस्ट आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकते हैं।
दोनों विकल्प अपनी जगह सही हैं, लेकिन चुनाव करने से पहले ब्याज दर, कुल लागत, प्रोसेसिंग फीस और भुगतान अवधि का पूरा विश्लेषण करें। अगर आप स्थिर और कम ब्याज वाले विकल्प की तलाश में हैं तो पर्सनल लोन बेहतर रहेगा। वहीं, छोटे खर्चों और जल्दी चुकाने की क्षमता हो तो क्रेडिट कार्ड EMI भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications