Personal Loan News: पैसों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अक्सर लोग पर्सनल लोन ले लेते हैं लेकिन एक से ज्यादा लोन आपके आर्थिक प्लानिंग पर भारी पड़ सकते हैं। मेडिकल इमरजेंसी से लेकर बच्चों की शादी तक, अगर आप एक से ज्यादा लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इससे आपको क्या-क्या नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ईएमआई का बढ़ जाएगा बोझ
एक से अधिक लोन लेने से आपकी EMI बढ़ जाती है। ऐसे में आपका मंथली बजट भी बिगड़ सकता है। इसके अलावा अगर आप सभी लोन समय पर चुकाने में असफल होते हैं, तो यह आपकी क्रेडिट स्कोर को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आपके महीने का खर्च भी अधिक हो जाएगा और आप सेविंग्स के पैसों को भी ईएमआई देने में गवां देंगे।
लोन लेने से पहले इस बारे में अच्छी तरह से विचार कर लें क्योंकि कई बार लोग लोन ले तो लेते हैं, लेकिन बाद में चुकाने में उन्हें परेशानी का सामना करने पड़ता है। अगर लोन लेना भी है तो उतना ही अमाउंट लें, जितना आप आसानी से चुका पाएं। लोन लेने से पहले इसकी ईएमआई की जानकारी ले लें। आप पर्सनल लोन ईएमआई लोन कैलकुलेटर के जरिए ऑनलाइन भी अपनी ईएमआई को कैलकुलेट कर सकते हैं।
पर्सनल लोन पर अधिक ब्याज दरें
पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड लोन होते हैं और इन पर ब्याज दर भी अधिक होती है। ऐसे में अगर आपके पास दो लोन हैं, तो ब्याज की लागत काफी बढ़ जाती है, जिससे आप कर्ज के जाल में फंस सकते हैं। इतना ही नहीं, इससे ओवर-बॉरोइंग का खतरा भी बढ़ जाता है और आपकी अधिकतर आय लोन चुकाने में लग जाती है, और बचत करने का मौका कम हो जाता है।
अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों को करें चेक
पर्सनल लोन लेने से पहले कई बैंकों में ब्याज दर को लेकर पड़ताल करें। साथ ही प्रोसेसिंस फीस और प्री-पेमेंट के बारे में पता कर लें। जहां सबसे सस्ता मिले, वहां से ही लोन लें। अगर आप प्रॉपर्टी या गोल्ड को गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं, तो उस विकल्प को चुनें, वो आपको सस्ता हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications