Personal Loan: पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए या फिर इमरजेंसी फंड के लिए अक्सर लोग पर्सनल लोन का सहारा लेते हैं। क्या आपने भी इस ऐप का यूज करके लोन लिया है? या फिर आप इन ऐप से लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर हां, तो ये खबर आपके लिए ही है। अक्सर लोगों को ये लगता है कि ये फिनटेक या पर्सनल लोन ऐप बेहद शानदार होते हैं क्योंकि इनपर तुरंत लोन मिल जाता है लेकिन इससे आप कर्ज के जाल में भी फंस सकते हैं।

लोन के जाल में फंस सकते हैं आप (Personal Loan Apps)
ये ऐप अक्सर अधिक ब्याज दर वसूलते हैं, कभी-कभी सालाना 24-36% तक ब्याज भी आपसे वसूला जा सकता है। लोन मिलने में इन ऐप्स पर बहुत आसानी होते है लेकिन इसे भरने में आपको अधिक परेशानी हो सकती है।
धोखाधड़ी भी हो सकती है (Personal Loan From Fintech Apps)
पर्सनल लोन जल्दी लेने के चक्कर में अक्सर लोगों को धोखाधड़ी का भी सामना करना पड़ जाता है। फेक पर्सनल लोन ऐप बनाकर लोगों को कई बार ये ऐप्स बेवकूफ बना देते हैं और उनकी पर्सनल डिटेल्स तक हासिल कर लेते हैं।
डेटा प्राइवेसी
इसके अलावा, डेटा प्राइवेसी भी एक चिंता का विषय है। ये ऐप्स आपको पर्सनल लोन का लालाच देकर आपके बैंक अकाउंट तक की जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे कई मामले हैं जहां उधारकर्ता की जानकारी बिना सहमति के साझा की गई थी।
इन बातों का रखें ध्यान
कर्ज के जाल में फंसने से बचने के लिए, ब्याज दरों और शुल्कों को समझने के लिए नियम और शर्तों को अच्छी तरह से पढ़ना उचित है। सुनिश्चित करें कि उधार देने वाला ऐप भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ रजिस्टर है। वित्तीय तनाव से बचने के लिए एक साथ कई लोन लेने से बचें। धोखाधड़ी वाले ऐप्स की जानकारी मिलते ही उसके बारे में पुलिस रिपोर्ट करें।
पर्सनल लोन ऐप्स से मिलने वाले फायदे
इन फिनटेक ऐप से वित्तीय सहायता आसानी से मिल जाती है। आम तौर पर, पर्सनल लोन ₹1 लाख से ₹5 लाख तक होते हैं, कुछ ऐप लचीले उधार के लिए क्रेडिट लाइन प्रदान करते हैं। ज्यादातर छोटे और मध्यम बिजनेस इन लोन की मदद लेकर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा जिन्हें इमरजेंसी में पैसों की जरूरत होती है वो इसकी मदद लेते हैं क्योंकि इन ऐप्स में लोन प्रोसेस आसान होता है। इसमें लोन मिलने में अधिक समय नहीं लगता है और पूरा प्रोसेस आमतौर पर डॉक्यूमेंट्स फ्री भी रहता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
