Financial Saving Tips in Hindi: आजकल महिलाएं भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं, इसके साथ ही कई क्षेत्रों में काफी बेहतर परफॉर्म भी कर रही है। आजकल महिलाएं नौकरी कर रही है और अपने परिवार को भी पाल रही हैं, ऐसे में पैसे बचाना काफी मुश्किल हो जाता है। आपको बताते चलें कि अगर थोड़ी-थोड़े पैसे बचाकर इन्वेस्ट किए जाएं तो यह एक समय के बाद काफी बड़ी रकम बन सकते हैं। हालांकि कई मौके पर शुरुआती सैलरी इतनी ज्यादा नहीं होती है, इसलिए बचत कर पाना भी काफी मुश्किल काम हो जाता है।
आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आपकी सैलरी 30,000 रुपए है तो भी आप बचत कर सकती हैं। मंहगाई के समय में इतने पैसों में घर चलाना काफी मुश्किल काम होता है। इसके लिए आपको थोड़े अनुसाशन की जरूरत होती है। इसके अलावा आपको 3 मुख्य बातों का ध्यान रखना होगा जिससे आप महीने में पैसे बचाकर कहीं भी इन्वेस्ट कर सकती हैं।

यह बता दें की अगर आपकी सैलरी 30000 महीने की है तो आपको सबसे पहले कर्ज लेने से बचना चाहिए। अक्सर इतनी कम सैलरी पर कर्ज लेने की जरूरत पड़ी जाती है, लेकिन यह लोन काफी महंगा पड़ता है और इसमें आपकी काफी सारे पैसे फालतू जाते हैं। इसलिए आपको जितना हो सके कर्ज लेने से बचना चाहिए।
इसके साथ पैसे बचाना बहुत जरूरी है। आपको हर महीने कुछ न कुछ पैसे बचा कर जरूर रखना चाहिए। इससे एक आदत बनती है और आपके पास धीरे-धीरे पैसे जमा होते रहते हैं। तो अपनी सैलरी में से पहले ही कुछ पैसे निकाल कर रख सकते हैं, यह अमाउंट ज्यादा बड़ा होना जरूरी नहीं है। आप चाहे तो मात्र 100 रुपए का छोटा सा अमाउंट भी निकाल कर रख सकती हैं। इससे आपके पास घर में कैश अमाउंट होता है।
आप चाहें तो इस किसान विकास पत्र या फिर दूसरी किसी भी स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा इंट्रेस्ट भी मिलता है और पैसे भी सुरक्षित रहते हैं। इस तरह इन्वेस्ट करने से धीरे-धीरे आपकी सेविंग भी बढ़ती जाती है।
योजनाबद्ध तरीके से पैसे खर्च करने पर आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं और कुछ पैसे भी बचते हैं। ऐसे में अगर आप खर्च का प्लान नहीं बनाते हैं तो हो सकता है कि आप अक्सर अपनी सैलरी से ज्यादा पैसे खर्च कर दें। अगर आप आप पहले से बनाकर खर्च करते हैं तो किसी भी स्पेशल फेस्टिवल सीजन या विशेष अवसर पर कम मंथली ईएमआई में बड़ी खरीदारी कर सकते हैं और ऐसे में आपको बेहतर डिस्काउंट भी मिल सकता है।
इसके साथ ही आपको अपनी स्किल को डेवलप करते रहना चाहिए। इसके लिए आप कई सरकारी कार्यक्रम देख सकते हैं जो मुफ्त में या फिर बहुत कम फीस पर आपको कोई नई स्किल सीखाते हैं या पढ़ाई करवाते हैं। इससे आपको अपनी सैलरी बढ़ाने में धीरे-धीरे मदद मिलती जाएगी।
गौरतलब है कि पैसे बचाने के लिए ऐसे तरीकों का इस्तेमालकरने की सलाहबाजार बैंक में कम्युनिकेशन के डीजीएम नंदा पद्मनाभन के द्वारा दी गई है। अगर आपकी सैलरी भी 30000 के आसपास है, तो भी आप इन तरीकों का इस्तेमाल करके अपने घर के खर्चों को आसानी से चला सकती हैं।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

72 घंटे का लंबा वीकेंड: पैसे को कहां रखें? ओवरनाइट फंड, FD या UPI, जानें क्या है बेहतर

15 अगस्त को बैंक बंद: UPI, IMPS और EMI का क्या होगा? जानें जरूरी बैंकिंग अपडेट

महंगाई के नए आंकड़े आज: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें RBI और लोन पर असर

इंडिपेंडेंस डे सेल: बैंक ऑफर्स और EMI के चक्कर में न हो जाए नुकसान, ऐसे करें शॉपिंग

मुंबई बारिश: गाड़ी डूबने पर न करें ये बड़ी गलती, वरना रिजेक्ट होगा इंश्योरेंस क्लेम

EPFO ब्याज 2026: क्या आपके खाते में आया पैसा? ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और स्टेटस

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

Jio का ₹200 वाला OTT पास लेने से पहले रुकें! अनलिमिटेड 5G के लिए ये शर्त जानना है जरूरी



Click it and Unblock the Notifications