नयी दिल्ली। दुर्घटना कभी बता कर नहीं होती। कोई भी कभी भी किसी भी दुर्घटना का शिकार हो सकता है। ये किसी के नियंत्रण में नहीं है। हम किसी दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी बरत सकते हैं, मगर इस बात की गारंटी नहीं है कि हमेशा सुरक्षित रहेंगे। इसलिए बेहतर ये है कि आप किसी भी अनहोनी से पहले उसकी तैयारी करके रखें। किसी भी दुर्घटना के कारण यदि ज्यादा नुकसान, पूरी या आंशिक विकलांगता या फिर मृत्यु हो जाए तो परिवार के लिए पैसों का इंतजाम करके रखना बहुत जरूरी है। आज के समय में बिना आर्थिक तौर पर मजबूत हुए आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। इसलिए ऐसी किसी अनहोनी से पहले ही आप भी अपने और अपने परिवार के लिए तैयारी करके रखें। ऐसी किसी स्थिति के लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन है पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस।
क्या मिलता है फायदा
अचानक किसी घटना से हुई विकलांगता जीवन भर के लिए गंभीर मुसीबत बन सकती है। ये किसी के भी कमाने और परिवार को सपोर्ट करने के रास्ते बंद कर सकती है। साथ ही बहुत अधिक मेडिकल खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। पर्सनल एक्सीडेंट कवर आपको इस तरह की आकस्मिकताओं के लिए तैयार रहने में मदद कर सकता है। इससे आपको और आपके परिवार को वित्तीय राहत मिलेगी, जिससे आपको बाकी जीवन में काफी आसानी से होगी।
1 रु रोज के प्रीमियम पर 15 लाख रु का कवर
पर्सनल एक्सीडेंट कवर पॉलिसी का प्रीमियम बेहद कम होता है। आप एक पॉलिसी से किसी भी अप्रिय घटना से वित्तीय तौर पर सुरक्षित हो सकते हैं। जहां तक प्रीमियम का सवाल है तो केवल 1 रु रोजाना के प्रीमियम पर 15 लाख रु का कवर मिल जाएगा। दूसरी अच्छी बात ये है कि इस पॉलिसी के तहत आपको कवर पहले दिन से ही मिलता है। यदि किसी दुर्घटना में शरीर के किसी हिस्से का नुकसान हो तो पॉलिसी के तहत आपके परिवार को एकमुश्त राशि दी जाएगी। इसमें सड़क दुर्घटना के अलावा बाथरूम में फिसलने, जिम में वर्कआउट या सिलेंडर और बिजली के झटके से होने वाले नुकसान भी शामिल होते हैं।
तीन कैटेगरी के नुकसान होते हैं कवर
इसमें शरीर को होने वाले नुकसान की तीन कैटेगरी कवर होती हैं। पहली स्थायी कुल विकलांगता, जिसके तहत पूर्ण अंधापन, दोनों हाथों या पैरों के नुकसान आते हैं। स्थायी आंशिक विकलांगता, जिसके तहत सुनने की क्षमता खत्म होना और एक हाथ या पैर का नुकसान को कवर किया जाता है। तीसरी है अस्थायी कुल विकलांगता। ये श्रेणी तब लागू होती है जब व्यक्ति दुर्घटना के बाद अस्थायी रूप से बिस्तर पर आ जाए। इन मामलों में विकलांगता की अवधि के दौरान साप्ताहिक भुगतान किया जाता है (आमतौर पर प्रति सप्ताह बीमित राशि का 1 प्रतिशत)।
किसे लेना चाहिए ये कवर
कोई भी व्यक्ति जो परिवार का कमाऊ सदस्य है, उसे किसी अनहोनी होने की स्थिति में अपने परिवार की वित्तीय मदद को सुरक्षित करने के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना कवर लेना चाहिए। ये कवर न केवल अच्छे इलाज और आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। इलाज के दौरान आपका खर्च कम होगा।
परिवार को जहन में रखें
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आपको अपने वार्षिक वेतन का 15-20 गुना का कवर लेना चाहिए। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आपका परिवार हर समय आराम से रह सके। आप इस पॉलिसी से काफी निश्चिंत हो जाएंगे। निवेश के साथ साथ इंश्योरेंस के लिहाज से इसलिए भी बेहतर है क्योंकि आपको एक्सीडेंट के साथ-साथ लाइफ कवर भी मिलता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications