नई दिल्ली, फरवरी 8। पेनी स्टॉक एक छोटी कंपनी के शेयरों को कहते हैं। आम तौर पर इनकी कीमत प्रति शेयर 10 रु से कम होती है। पेनी शेयरों को उनकी कम कीमत, लिक्विडिटी की कमी और कम मार्केट वैल्यू के कारण हाई रिस्क वाला माना जाता है। हालांकि कुछ पेनी स्टॉक दमदार होते हैं और रिटर्न देने के मामले में बड़े शेयरों को भी पीछे छोड़ देते हैं। हम यहां आपको 4 ऐसे ही शेयरों की जानकारी देंगे, जिन्होंने बीते एक महीने में निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दिया है। इतना ही नहीं बीते कुछ दिनों में आई गिरावट के बावजूद भी इन शेयरों ने लगातार मुनाफा कराया है।
मैगेलैनिक क्लाउड
मैगेलैनिक क्लाउड एक दमदार शेयर रहा है। ये आज भी 5 फीसदी की मजबूती के साथ 254.65 रु के स्तर पर बंद हुआ। बीते 5 दिनों में यह शेयर करीब 30 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 1 महीने का रिटर्न देखें तो यह 164.71 फीसदी मुनाफा करा चुका है। वहीं बीते 2 महीनों में ये 473 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 2022 में अब तक मैगेलैनिक क्लाउड के शेयर ने 237.5 फीसदी रिटर्न दिया है। इसकी मार्केट कैपिटल 640.88 करोड़ रु है। इस शेयर का 1 साल का रिटर्न 270.40 फीसदी रहा है।
सेजल ग्लास
सेजल ग्लास भी खूब मुनाफा करा रहा है। ये भी आज 5 फीसदी की मजबूती के साथ 85.25 रु के स्तर पर बंद हुआ। बीते 5 दिनों में यह शेयर करीब 21.44 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 1 महीने का रिटर्न देखें तो यह 163.12 फीसदी मुनाफा करा चुका है। वहीं बीते करीब 2 महीनों में ये 524.54 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 2022 में अब तक सेजल ग्लास के शेयर ने 234.31 फीसदी रिटर्न दिया है। इसकी मार्केट कैपिटल 0.81 करोड़ रु है। ये शेयर 13 दिसंबर को ही मार्केट में आया है।
टाइन एग्रो
टाइन एग्रो भी एक दमदार शेयर है। ये भी आज 5 फीसदी की मजबूती के साथ 23.75 रु के स्तर पर बंद हुआ। बीते 5 दिनों में यह शेयर करीब 21 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 1 महीने का रिटर्न देखें तो यह 161.28 फीसदी मुनाफा करा चुका है। वहीं बीते 2 महीनों में ये 221 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 2022 में अब तक इसके के शेयर ने 232.63 फीसदी रिटर्न दिया है। इसकी मार्केट कैपिटल 13.47 करोड़ रु है। इस शेयर का अप्रैल 2021 में मार्केट में आने के बाद से अब तक का रिटर्न 227.6 फीसदी रहा है।
मैत्री एंटरप्राइजेज
मैत्री एंटरप्राइजेज एक दमदार शेयर रहा है। ये आज भी 5 फीसदी की मजबूती के साथ 65.35 रु के स्तर पर बंद हुआ। बीते 5 दिनों में यह शेयर करीब 21.36 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 1 महीने का रिटर्न देखें तो यह 161.92 फीसदी मुनाफा करा चुका है। वहीं बीते 2 महीनों में ये 553 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 2022 में अब तक कंपनी के शेयर ने 231.73 फीसदी रिटर्न दिया है। इसकी मार्केट कैपिटल 28.75 करोड़ रु है। इस शेयर का 1 साल का रिटर्न 945.60 फीसदी रहा है।
शेयर बाजार में खतरा
ध्यान रहे कि शेयर बाजार में हमेशा जोखिम रहता है। इसलिए निवेश से पहले सावधान रहें। जरूरी यह है कि ऐसी कंपनी में निवेश करें जिसके फ्यूचर में ग्रोथ की संभावना हो।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
