नई दिल्ली, मार्च 15। पेटीएम के लिए आज का दिन भी खराब रहा। आज भी पेटीएम का शेयर 12 फीसदी और टूट कर बंद हुआ है। वहीं अगर देखा जाए तो पेटीएम का शेयर अपने आलटाइम हाई से करीब 70 फीसदी तक टूट चुका है। एक तो पहले ही पेटीएम के शेयर में गिरावट चल रही थी, ऊपर से आरबीआई के फैसले से इस शेयर के रेट पर और दबाव बढ़ा है। आगे जानते हैं कि आगे अब निवेशक इस शेयर पर क्या करें।
जानिए पेटीएम के शेयर का आज रेट क्या रहा
पेटीएम का शेयर आज करीब 82 रुपये की गिरावट के साथ 592.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। आज दिन में इस शेयर ने जहां अपना न्यूनतम का स्तर 584.55 रुपये का बनाया है, वहीं अधिकतम का स्तर 703.35 रुपये का बनाया है। अगर देखा जाए तो इस शेयर ने अपनी लिस्टिंग के बाद से अभी तक जहां न्यूनतम का स्तर 584.55 रुपये का बनाया है, वहीं अधिकतम का स्तर 2,150.00 रुपये का बनाया है।
जानिए आरबीआई का सख्त फैसला
आरबीआई ने बीते शनिवार को पेटीएम बैंक पर नए ग्राहक बनाने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा आरबीआई ने पेटीएम से कहा है कि वह अपने पूरे सिस्टम का आईटी ऑडिट भी कराए। इसके बाद आरबीआई आगे क्या करना यह तय करेगा।
पेटीएम पर ये भी हैं आरोप
वहीं ब्लूमबर्ग ने कहा है कि आरबीआई ने पेटीएम पर यह कार्रवाई चीन की कंपनियों के साथ डेटा साझा करने को लेकर की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई ने 11 मार्च 2022 के एक आदेश में पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए कस्टमर्स जोड़ने को लेकर इसी लिए रोक दिया है। हालांकि पेटीएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने इन रिपोर्ट का खंडन किया। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत है। रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह से गलत है और वह इसका पूरी तरह से खंडन करते हैं।
जानिए इस शेयर पर निवेशक अब क्या करें
जानकारों का कहना है कि अभी इस शेयर में नया निवेश का समय नहीं है। हालांकि अगर पहले से निवेश किया हुआ है और ज्यादा ही घाटा हो चुका है, तो अभी इंतजार करें। अगर ऊपर मौका मिले तो बेच कर निकल सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
