नई दिल्ली, अक्टूबर 22। पेटीएम के आईपीओ के सेबी ने मंजूरी दे दी है। अब देश का सबसे बड़ा आईपीओ लांच होने का रास्ता साफ हो गया है। निवेशकों को पेटीएम के आईपीओ में निवेश का मौका नवंबर 2021 में मिल सकता है। अभी तक कोल इंडिया का आकार के हिसाब से देश का सबसे बड़ा आईपीओ था, लेकिन पेटीएम के आईपीओ के लाचं होते ही यह रिकॉर्ड टूट जाएगा। पेटीएम का आईपीओ अब तक का देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। कोल इंडिया ने करीब 10 साल पहले अपने आईपीओ से करीब 15000 करोड़ रुपये एकत्र किए थे।
वहीं एक जानकारी के अनुसार पेटीएम ने प्री-आईपीओ शेयर सेल की योजना रद्द करने पर विचार कर रही है।
आइये जानते हैं कि यह कितना बड़ा आईपीओ है।
पेटीएम काआईपीओ है 16,600 करोड़ रुपये का
पेटीएम का आईपीओ 16,600 करोड़ रुपये होगा। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस के 16,600 करोड़ रुपये के आईपीओ को आज सेबी ने मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार इस आईपीओ में पेटीएम 8300 करोड़ रुपये के शेयर प्राइमरी सेल में बेचेगी, वहीं बाकी 8300 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जाएंगे। जानकारी के अनुसार यह आईपीओ नवंबर में आ सकता है। पेटीएम ने इस आईपीओ के लिए जुलाई 2021 में आवेदन किया था।
ये लोग बेचेंगे अपनी हिस्सेदारी
पेटीएम के आईपीओ के तहत कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा और अन्य शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल के तहत अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने जा रहे हैं। पेटीएम के एक बड़े इनवेस्टर्स में अलीबाबा और इसकी सहयोगी एंट ग्रुप के पास 38 प्रतिशत, एलिवेशन कैपिटल के पास 17.65 प्रतिशत और जापान के सॉफ्टबैंक की 18.73 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
विजय शेखर शर्मा ने की थी पेटीएम की शुरुआत
विजय शेखर शर्मा ने वर्ष 2000 में वन97 की शुरुआत की थी। कंपनी की शुरुआत वैल्यू-एडेड सर्विस प्रोवाइडर के रूप में हुई थी, जबकि बाद में यह ऑनलाइन मोबाइल पेमेंट्स फर्म के रूप में उभरकर सामने आई।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications