नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के पास ढेर सारी पॉलिसियां हैं। एलआईसी की कई स्कीमें हर महीने पेंशन देने वाली भी हैं। इसकी विभिन्न पॉलिसियों में कई अलग-अलग ऑप्शन मिलते हैं। इनमें एक ऑप्शन ऐसा होता है जिसके तहत आपको केवल एक प्रीमियम देना होगा, जिसके बाद आपको जिंदगी भर हर महीने निश्चित पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। एलआईसी अपनी कई पॉलिसियों में ये ऑप्शन ऑफर पेश करती है। इन्हीं में एलआईसी की एक ऐसी पॉलिसी है, जिसमें आप केवल एक प्रीमियम देकर हर महीने 5 हजार रु की पेंशन पा सकते हैं। इस स्कीम का नाम है जीवन अक्षय पॉलिसी। एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी एक एन्यूटी स्कीम है। इस पॉलिसी में आपको एक बार पैसा देना है और फिर आप हर महीने 5000 रु पेंशन पा सकते हैं। 2021 में अगर आप किसी पेंशन स्कीम में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये पॉलिसी आपके लिए बेस्ट रहेगी।
कौन कर सकता है आवेदन
कोई भी आम भारतीय एलआईसी के प्लान के लिए आवेदन कर सकता है। मगर यहां आयु की लिमिट तय की गई है। ये पॉलिसी केवल 30 से 85 साल का कोई व्यक्ति ही ले सकता है। अच्छी बात ये है कि आप इस प्लान में अपने किसी परिवार के एक सदस्य के साथ संयुक्त एन्यूटी भी ले सकते हैं।
टैक्स और निवेश के नियम
ध्यान रहे कि इस पॉलिसी के तहत इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत आपको टैक्स भी देना होगा। इस पॉलिसी की एक अच्छी बात ये है कि पॉलिसी लेने के 3 महीने बाद आप जरूरत के समय लोन ले सकते हैं। जीवन अक्षय पॉलिसी के तहत कम से कम निवेश की सीमा 1 लाख रु है, जबकि कम से कम पेंशन पाशि 1 हजार रु महीना यानी 12 हजार रु सालाना है।
कितने विकल्प हैं मौजूद
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी के तहत कुल 10 ऑप्शन मिलते हैं। पर ध्यान रहे कि आपको अगर तुरंत पेंशन चाहिए तो इसका Option 'A' (Annuity Payable for Life at a Uniform Rate) ऑप्शन चुनना होगा। इससे आपको फौरन ही पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
कैसे मिलेंगे हर महीने 5000 रु
यदि आप एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी के तहत हर महीने 5000 रु की पेंशन लेन चाहते हैं तो हम आपको इसका एक उदाहरण देते हैं। यदि आपकी आयु 58 साल वर्ष है और आप ये पॉलिसी लेकर 9 लाख रु का सम एश्योर्ड ऑप्शन चुनते हैं तो आपको जो सिंगल प्रीमियम देना होगा वो 9,16,200 रुपये का होगा। इतनी राशि का सिंगल प्रीमियम देकर आपको हर महीने 5,479 रु बतौर पेंशन मिलने शुरू हो जाएंगे।
कैसे-कैसे मिल सकती है पेंशन
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी के तहत आपको हर महीने के अलावा तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर भी पेंशन मिल सकती है। मासिक 5479 रु के अलावा तिमाही आधार पर 16,560 रु, छमाही आधार पर 33,458 रु और सालाना आधार पर 68,265 रु की पेंशन ली जा सकती है।
कब तक मिलेगी पेंशन
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी जैसी और भी योजनाएं हैं, जिनमें केवल एक मोटा प्रीमियम देकर आप हर महीने निश्चित पेंशन पा सकते हैं। इन सभी पॉलिसियों के तहत ये पेंशन हर महीने पॉलिसीधारक के जीवित रहने तक मिलती है। पॉलिसीधारक की मृत्यु पर ही पेंशन आना बंद हो जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications