Password Hack News: एडवांस टेक्नोलॉजी का यूज करके आज के समय में पासवर्ड क्रैक करना बहुत आसान हो गया है। हाल ही में Hive System की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि किस तरह के पासवर्ड को हैक करना सबसे आसान है और हैक करने में कितना समय लगता है। आइए इसके बारे में आपको भी फटाफट बताते हैं।

इन पासवर्ड को आसानी से किया जा सकता है हैक
हैकर्स कमज़ोर पासवर्ड को क्रैक करने के लिए ऐसे प्रोग्राम का इस्तेमाल करते हैं जो सही पासवर्ड तक पहुंचने तक कई तरह की संभावनाओं पर काम करते हैं। आपका पासवर्ड जितना लंबा होगा और उसमें जितने ज़्यादा तरह के अक्षर होंगे, इस तरीके के सफल होने की संभावना उतनी ही कम होगी। अगर आप 8 कैरेटर्स का पासवर्ड रखते हैं जिसमें सारे नंबर हैं तो वह कोई भी हैकर आसानी से पता कर सकता है। इसके अलावा 9 से 13 कैरेटर्स होने पर अगर सिर्फ नबंर्स का पासवर्ड है तो भी उसे ज्यादा से ज्यादा 4 मिनट तक में पता किया जा सकता है।
अगर सारे लोवर केस(छोटे अंग्रजी अक्षर) के अक्षरों का यूज किया गया है तो इसे हैक करने में 1 साल तक का भी समय लग सकता है। वहीं, अपर और लोवर केस के वर्ड का अगर इस्तेमाल करते हैं तो 22 मिनट से लेकर 16 हजार साल तक भी लग सकते हैं।
इस तरह के पासवर्ड को हैक करने में 1 साल से ज्यादा समय लगेगा
इसके अलावा अगर कोई हैकर नंबर, अपर केस, लोवर केस यानी इन तीनों से बने हुए पासवर्ड को हैक करने की कोशिश करता है तो 1 साल से लेकर 100 हजार साल तक भी लग सकते हैं।
वहीं, नंबर, अपर केस, लोवर केस और स्पेशल कैरेटर्स का अगर यूज करके अगर आप पासवर्ड बनाते हैं तो इसे हैक करना सबसे मुश्किल माना जाता है। इसमें हैकर को पासवर्ड पता करने में 8 घंटे से लेकर 2 मिलियन सालों तक का समय लग सकता है। इसलिए ये जरूरी है कि जब भी आप पसावर्ड बनाएं उसे इन सभी से जोड़कर बनाएं ताकि वह आसानी से हैक न हो।
More From GoodReturns

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

भारी बारिश से नेटवर्क ठप? DoT ने शुरू की इंट्रा सर्कल रोमिंग, अब किसी भी सिम पर मिलेगा सिग्नल

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!



Click it and Unblock the Notifications