Aadhaar PAN Link Rules: अगर आपका PAN कार्ड अब तक Aadhaar से जुड़ा नहीं है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि PAN-Aadhaar लिंक न होने पर PAN को निष्क्रिय किया जा सकता है। इसके लिए 31 दिसंबर 2025 की समयसीमा तय की गई है, लेकिन यह राहत सिर्फ कुछ लोगों को ही मिलेगी। तय नियमों का पालन न करने पर आपकी रोजमर्रा के कामकाज पर असर डाल सकता है।

किसे मिली 2025 तक की छूट?
सरकार ने यह समय केवल उन लोगों को दिया है, जिन्होंने 1 अक्टूबर 2024 से पहले Aadhaar Enrollment ID के जरिए PAN बनवाया था। ऐसे लोग बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तय तारीख तक PAN-Aadhaar लिंक कर सकते हैं। जिन लोगों का PAN इसके बाद बना है, उन्हें पहले ही यह काम पूरा करना होगा।
PAN निष्क्रिय होने का क्या मतलब?
जब PAN इनऑपरेटिव हो जाता है, तो वह कानूनी रूप से मान्य नहीं रहता। यानी PAN नंबर आपके पास होगा, लेकिन आप उसका इस्तेमाल टैक्स भरने, बैंक से जुड़े काम या निवेश में नहीं कर पाएंगे। यह स्थिति आपकी पूरी फाइनेंशियल प्लानिंग को बिगाड़ सकती है।
टैक्स से जुड़े बड़े नुकसान
PAN-Aadhaar लिंक न होने का सबसे बड़ा असर टैक्स पर पड़ता है।
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे
टैक्स रिफंड अटक सकता है
रिफंड पर मिलने वाला ब्याज भी नहीं मिलेगा
TDS और TCS सामान्य से अधिक दर पर कट सकता है
Form 26AS में TDS का रिकॉर्ड नहीं दिखेगा
Form 15G और 15H जमा करने का विकल्प खत्म हो जाएगा
बैंकिंग और निवेश पर पड़ेगा असर
अगर PAN निष्क्रिय हो गया, तो कई जरूरी बैंकिंग काम रुक सकते हैं।
नया बैंक अकाउंट खोलना मुश्किल होगा
डेबिट और क्रेडिट कार्ड नहीं मिलेंगे
म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश नहीं कर पाएंगे
एक दिन में 50,000 रुपए से ज्यादा नकद जमा करना संभव नहीं होगा
बड़े लेन-देन में दिक्कत आ सकती है
सरकारी सेवाओं में भी परेशानी
आज के समय में PAN और Aadhaar कई सरकारी सुविधाओं के लिए जरूरी हैं। पासपोर्ट, सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का फायदा लेने में दोनों दस्तावेजों की जरूरत होती है। PAN-Aadhaar लिंक न होने पर इन सर्विसों तक पहुंच भी मुश्किल हो सकती है।
PAN खो जाए या खराब हो जाए तो क्या करें?
अगर आपका PAN कार्ड खो गया है या खराब हो गया है, तो नया PAN बनवाने के लिए Aadhaar नंबर देना जरूरी होगा। ऐसे में बिना Aadhaar लिंक के नया PAN पाना आसान नहीं रहेगा।
PAN बंद हो जाए तो क्या उपाय है?
अगर समयसीमा के बाद आपका PAN निष्क्रिय हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप Aadhaar लिंक कराकर 30 दिनों के अंदर PAN दोबारा चालू करा सकते हैं। इसके लिए 1000 रुपए का जुर्माना देना होगा, जो PAN के एक्टिव होने तक लागू रहेगा।
आसान तरीका पैन और आधार लिंक कैसे करें
यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और सुरक्षित है। स्टेप्स इस प्रकार हैं:
सबसे पहले आयकर विभाग की वेबसाइट www.incometax.gov.in पर लॉगिन करें।
क्विक लिंक सेक्शन में जाएं और Link Aadhaar पर क्लिक करें।
पैन नंबर, आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें।
I validate my Aadhaar details ऑप्शन चुनें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
अंत में Validate पर क्लिक करते ही पैन और आधार लिंक हो जाएगा।
More From GoodReturns

ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स

ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: 31 जुलाई से पहले ये गलतियां सुधारें और जुर्माना बचाएं

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications