नई दिल्ली। कीमती धातुओं में एक खास नाम पैलेडियम का है, जिसका भाव बीते 1 साल में करीब 63 फीसदी तक उछला है। वहीं सोने के रेट में पिछले 1 साल में 17 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैलेडियम लगातार 11वें दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा और 1,957.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जोकि अब तक का सबसे ऊंचा क्लोजिंग स्तर है। वहीं 17 दिसंबर 2019 को पैलेडियम का भाव 1,974.50 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक उछला था।
क्या है पैलेडियम
पैलेडियम एक कैमिकल एलिमेंट है। इसकी खोज 1803 में विलियम हाइड वोलेस्टन ने की थी। यह सिल्वर की तरह सफेद एक सॉफ्ट मेटल है, जो प्लैटिनम के समान होता है। पैलेडियम बुलियन को एक्सपीडी और 964 के आईएसओ करंसी कोड दिए गए हैं। पैलेडियम ऐसी चौथी मेटल है, जिसे यह कोड मिला है। इसके अलावा सोना, चांदी और प्लैटिनम को यह कोड दिया गया है।
पैलेडियम का कहां-कहां होता है इस्तेमाल
पैलेडियम और प्लैटिनम का इस्तेमाल मुख्य रूप से गाड़ी के एग्जॉस्ट फिल्टर बनाने में काम आता है। दक्षिण अफ्रीका दुनिया का सबसे बड़ा प्लैटिनम उत्पादन देश है। ज्वैलरी उद्योग में पैलेडियम की खास उपयोगिता है। इसका इस्तेमाल सफेद सोना बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पैलेडियम का इस्तेमाल घड़ी बनाने, ब्लड शुगर टेस्ट करने की स्ट्रिप बनाने, एयरक्राफ्ट के स्पार्क प्लग बनाने, कुछ सर्जिकल उपकरण बनाने और साथ ही इलेक्ट्रिकल कॉन्टैक्ट्स बनाने में भी में इसका इस्तेमाल होता है। पैलेडियम का घनत्व प्लैटिनम से काफी कम होता है। सोने की तरह ही पैलेडियम को भी पीट-पीट कर 100nm तक पतला किया जा सकता है।
ये था एक साल पहले रेट
पैलेडियम का भाव 1 साल पहले 3 जनवरी 2019 को 1,202 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था, जबकि तीन जनवरी 2020 को 1,957.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इस प्रकार एक साल के दौरान पैलेडियम के भाव में 62.84 फीसदी का उछाल आया है। वहीं, बीते साल की बात करें तो पैलेडियम के अब तक के इतिहास में 2019 सबसे अच्छा रहा है। इस धातु का रेट 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। पैलेडियम के दाम में 2019 में लगातार चौथे साल तेजी रही।
गोल्ड से अच्छा रिटर्न तो प्लैटिनम ने भी दिया
प्लैटिनम की बात करें तो इसने भी 2009 में अच्छा रिटर्न दिया है। इस धातु ने करीब 22 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि यह रिटर्न पैलेडियम के रिटर्न की तुलना में एक तिहाई कम है, लेकिन गोल्ड की तुलना में काफी ज्यादा है। गोल्ड ने बीते साल 2010 के बाद सबसे ज्यादा करीब 19 फीसदी का रिटर्न दिया है।
ये रहे कीमती धातुओं के भाव
प्लैटिनम का अप्रैल अनुबंध बीते सप्ताह शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 988.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि पैलेडियम का मार्च अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 29.40 डॉलर यानी 1.52 फीसदी की तेजी के साथ 1,957.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इस प्रकार पैलेडियम के दाम में बीते एक साल में 755.40 डॉलर प्रति औंस का उछाल आया।
वहीं, सोना का भाव 3 जनवरी 2019 को 1,326.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था, जबकि 3 जनवरी 2020 को सोना अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1,555.15 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इस प्रकार सोने के दाम में बीते एक साल में 229.05 डॉलर यानी 17.27 फीसदी का उछाल आया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications