PaisaSave Credit Card: यदि आप सही तरीके से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इसके फायदे के बारे में जानते ही होंगे। अब आपके सामने एक और क्रेडिट कार्ड का ऑप्शन उपलब्ध है जहां कई तरह के ऑफर मिल रहे हैं। दरअसल, देश के सबसे बड़े क्रेडिट मार्केटप्लेस पैसाबाजार और प्राइवेट सेक्टर बैंक यस बैंक ने मिलकर अपग्रेडेड 'YES BANK Paisabazaar PaisaSave क्रेडिट कार्ड' लॉन्च किया है। यह कार्ड अब अपनी श्रेणी में डाइनिंग और ट्रैवल खर्चों पर सबसे अधिक कैशबैक देने वाले कार्ड्स में शामिल हो गया है।

यानी घूमने-फिरने से लेकर खाना खाने तक के बिल भुगतान में आपको इस कार्ड पर भारी कैशबैक के साथ कई तरह के ऑफर मिलेंगे। कंपनी द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, नए पैसासेव क्रेडिट कार्ड पर डाइनिंग और ट्रैवल खर्चों पर 6% प्रभावी कैशबैक मिलेगा। बिना किसी जॉइनिंग फीस के, यह कार्ड खाने और यात्रा के शौकीनों के लिए उत्तम विकल्प सिद्ध होगा।
PaisaSave Credit Card पर मिलेगा बंपर रिवॉर्ड
कंपनी की मानें तो पैसासेव क्रेडिट कार्ड रोजमर्रा के खर्चों में काफी बचत कराता है और अपने सेगमेंट का सबसे अधिक रिवॉर्ड देने वाला लाइफस्टाइल कार्ड है। ग्राहक डाइनिंग और ट्रैवल पर 6% एक्सेलरेटेड बेनिफिट्स से हर महीने अधिकतम ₹3,000 तक कैशबैक अर्जित कर सकते हैं।
मासिक ₹3,000 की सीमा पूरी होने पर भी, इन श्रेणियों में 1% कैशबैक मिलना जारी रहेगा। इस वर्चुअल कार्ड को तुरंत सक्रिय किया जा सकता है और यूपीआई (UPI) के माध्यम से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है, जो इसकी एक खास सुविधा है।
'यूजर्स को बेहतर ऑफर देना ही मुख्य उद्देश्य'
यस बैंक के क्रेडिट कार्ड्स और मर्चेंट एक्वायरिंग के कंट्री हेड, अनिल सिंह ने कहा कि डाइनिंग और ट्रैवल पर खर्च बढ़ने से यूजर्स अधिक रिवॉर्ड्स की तलाश में हैं। उन्होंने बताया, "यह क्रेडिट कार्ड बढ़ते खर्चों पर प्रभावी साबित होगा, जिसे हर उपयोगकर्ता को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।"
पैसाबाजार की सीईओ संतोष अग्रवाल ने कहा, "यस बैंक के साथ हमारी सह-निर्मित रणनीति का लक्ष्य हमेशा डिजिटल-फ़र्स्ट और हाई-इम्पैक्ट प्रोडक्ट्स बनाना रहा है।" उन्होंने बताया कि ग्राहकों की प्रतिक्रिया दर्शाती है कि कैशबैक क्रेडिट कार्डों में आज भी सबसे पसंदीदा लाभों में से एक है। "नए PaisaSave क्रेडिट कार्ड का उद्देश्य यूजर्स को बेहतर ऑफर देना है।"
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
