नई दिल्ली, मार्च 19। कल होली के कारण शेयर बाजार बंद था, जबकि आज शनिवार और फिर आने वाले कल में रविवार के कारण शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। यानी अब सीधे सोमवार को ही शेयर बाजार में कारोबार देखने को मिलेगा। यदि आप आगामी सोमवार को कोई शेयर खरीदना चाहते हैं तो हम 5 यहां आपको 5 ऐसे शेयरों के नाम बताएंगे, जिन्हें खरीदने के लिए खुद जानकारों और ब्रोकरेज फर्मों ने सलाह दी है। आइए जानते हैं इन शेयरों के नाम।
टाटा मोटर्स
लिस्ट में पहला नाम है टाटा मोटर्स का। ये टाटा ग्रुप की कंपनी है। कंपनी का शेयर बीते गुरुवार को 434.30 रु पर बंद हुआ था। पर इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 536.70 रु रहा है। पिछले 5 सत्रों में यह 5.31 फीसदी और 6 महीनों में 45.28 फीसदी चढ़ा है। हालांकि 2022 में अब तक यह 12.72 फीसदी गिरा है। पर 1 साल का रिटर्न 40.57 फीसदी रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 1.55 लाख करोड़ रु है। अनुमान लगाया गया है कि आगे टाटा मोटर्स का शेयर ऊपर चढ़ सकता है।
विपुल ऑर्गेनिक्स
लिस्ट में दूसरा नाम है विपुल ऑर्गेनिक्स का। ये एक केमिकल कंपनी है। कंपनी का शेयर बीते गुरुवार को 214 रु पर बंद हुआ था। पर इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 245.00 रु रहा है। पिछले 5 सत्रों में यह 1.45 फीसदी और 6 महीनों में 29.54 फीसदी चढ़ा है। 2022 में अब तक यह 38.83 फीसदी उछला है। 1 साल का रिटर्न 34.38 फीसदी रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 212.44 करोड़ रु है। अनुमान है कि आगे इस कंपनी का शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज
लिस्ट में तीसरा नाम है रिलायंस इंडस्ट्रीज का। ये एक सदाबहार और देश की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी का शेयर बीते गुरुवार को 2,487.50 रु पर बंद हुआ था। पर इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,751.35 रु रहा है। पिछले 5 सत्रों में यह 3.63 फीसदी और 6 महीनों में 3.89 फीसदी चढ़ा है। 2022 में अब तक यह 3.48 फीसदी उछला है। 1 साल का रिटर्न 19.48 फीसदी रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 16.78 लाख करोड़ रु है। अनुमान है कि आगे रिलायंस का शेयर और ऊपर जा सकता है।
आईसीआईसीआई बैंक
लिस्ट में चौथा नाम है आईसीआईसीआई बैंक का। ये भी एक दमदार शेयर है। कंपनी का शेयर बीते गुरुवार को 719.45 रु पर बंद हुआ था। पर इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 867.00 रु रहा है। पिछले 5 सत्रों में यह 6.13 फीसदी और 6 महीनों में 1.33 फीसदी चढ़ा है। 2022 में अब तक यह 5.92 फीसदी गिरा है। 1 साल का रिटर्न 22.64 फीसदी रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 5 लाख करोड़ रु है। अनुमान है कि आगे बैंक का शेयर और ऊपर जा सकता है।
डीएलएफ
लिस्ट में अंतिम नाम है डीएलएफ का। कंपनी का शेयर बीते गुरुवार को 362.95 रु पर बंद हुआ था। पर इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 449.80 रु रहा है। पिछले 5 सत्रों में यह 2.41 फीसदी और 6 महीनों में 12.37 फीसदी चढ़ा है। 2022 में अब तक यह 7.99 फीसदी गिरा है। 1 साल का रिटर्न 26.29 फीसदी रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 89,841.44 करोड़ रु है। अनुमान है कि आगे कंपनी का शेयर और ऊपर जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
