नई दिल्ली, फरवरी 13। 2022 में तेजी से फेडरल रिजर्व के सख्त होने की बढ़ती संभावनाओं, विशेष रूप से मुद्रास्फीति के 40 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद और भू-राजनीतिक तनाव (रूस-यूक्रेन) के बीच तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते 11 फरवरी को समाप्त सप्ताह में बाजार कमजोर हुआ। हालांकि रेपो रेट को अपरिवर्तित रखते हुए आरबीआई के नरम रुख से नुकसान की भरपाई हुई। फिर भी बेंचमार्क सूचकांकों ने 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ सप्ताह का अंत किया। बीएसई सेंसेक्स 492 अंक गिरकर 58,153 पर और निफ्टी 50 142 अंक गिरकर 17,375 पर बंद हुआ। एफएमसीजी, आईटी, इंफ्रा, चुनिंदा बैंकिंग और वित्तीय और ऊर्जा शेयरों को नुकसान हुआ। मगर धातु शेयरों ने बाजार को सहारा दिया और इसके सूचकांक में 3 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। इस दौरान 5 शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। इन 5 शेयरों में केवल 5 दिन में 91 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई।
महालक्ष्मी रुबटेक
महालक्ष्मी रुबटेक एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 151.39 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 91.47 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 74.45 रु से 142.55 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की मजबूती के साथ 142.55 रु पर बंद हुआ। 91.47 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.91 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
बिलविन इंडस्ट्रीज
बिलविन इंडस्ट्रीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 17.60 रु से 30.80 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 75 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 6.56 करोड़ रु है। 5 दिन में 75 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 1 फीसदी की तेजी के साथ 30.80 रु पर बंद हुआ।
आरएमसी स्विचगियर्स
आरएमसी स्विचगियर्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 74.52 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 21 रु से 36.65 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 74.52 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 22.33 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 36.65 रु पर बंद हुआ।
शालिभद्र फाइनेंस
शालिभद्र फाइनेंस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 130 रु से 221.50 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 70.38 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 110.82 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 221.50 रु पर बंद हुआ।
श्री वेंकटेश रिफाइनरीज
श्री वेंकटेश रिफाइनरीज लिमिटेड ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 64.90 रु से 108.70 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 67.49 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 120.22 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 108.70 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications