नई दिल्ली, अगस्त 13। पेज इंडस्ट्रीज इनरवियर, लाउंजवियर और मोजों की भारतीय निर्माता और रिटेलर है। यह भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और कतर में जॉकी इंटरनेशनल की लाइसेंसहोल्डर है। 2011 में, इसने भारत और श्रीलंका के लिए पेंटलैंड ग्रुप को स्पीडो स्विमवीयर के लिए लाइसेंस दिया। कंपनी की स्थापना 1994 में सुंदर जीनोमल और उनके भाइयों नारी और रमेश द्वारा की गई थी, और साथ में वे इसमें 54% हिस्सेदारी रखते हैं। इस कंपनी का शेयर 2007 में शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। तब से ये निवेशकों को करीब 18000 फीसदी रिटर्न दे चुकी है। इससे कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश करने वाले निवेशक करोड़पति बन गए हैं।
140 से अधिक देशों में फैला है ब्रांड
आज इसका प्रमुख ब्रांड जॉकी इंटरनेशनल 140 से अधिक देशों में एक्टिव है, जिसके तहत कंपनी अंडरवियर, मोजे, थर्मल, स्लीपवियर, एक्टिववियर, स्पोर्ट्सवियर, लाउंज वियर, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की रेंज की मार्केटिंग करती है। इसका दूसरा ब्रांड स्पीडो भी दुनिया के प्रमुख स्विमवियर ब्रांड है। किसी भी अन्य ब्रांड की तुलना में इसके स्पीडो में अधिक ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते गए हैं।
15 साल का रिटर्न
पेज इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 15 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक एनएसई पर 16 मार्च 2007 को 271.80 रु पर था, जबकि बीते शुक्रवार को यह 49,162.35 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 17,987.69 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.80 करोड़ रु से अधिक बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
5 साल का रिटर्न
18 अगस्त 2017 को पेज इंडस्ट्रीज का शेयर 17,110.20 रु पर था। जबकि अब यह 49,162.35 रु पर है। यानी ये 5 साल में निवेशकों का पैसा 2 गुना से अधिक कर चुका है। इन 5 सालों में इस शेयर ने 187.33 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी जिसने भी 1 लाख रु 5 साल पहले लगाए होंगे उनकी वैल्यू आज 2.87 लाख रु के करीब होगी।
6 महीनों का रिटर्न
पेज इंडस्ट्रीज का शेयर 2022 में अब तक 20.12 फीसदी रिटर्न दे चुका है। वहीं इसके बीते 6 महीनों का रिटर्न 25.64 फीसदी रहा है। एक महीने में यह 12.54 फीसदी रिटर्न दे चुका है। पेज इंडस्ट्रीज का शेयर 1 साल में 57.66 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
पेज इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल इस समय 54,868.81 करोड़ रु है। इसके शेयर का बीते 52 हफ्तों का शिखर 50,338.05 रु और निचला स्तर 29,965.50 रु रहा है। पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने गुरुवार को जून 2022 को समाप्त तिमाही के लिए अपने शुद्ध लाभ में कई गुना वृद्धि का ऐलान किया। कंपनी ने तिमाही के दौरान 207.03 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून की अवधि के दौरान 10.94 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। तिमाही के दौरान इसकी इनकम 1,341.26 करोड़ रुपये रही, जो कि महामारी से प्रभावित पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले दो गुना अधिक रही। तब कंपनी की इनकम 501.53 करोड़ रु थी। इसके कुल खर्च भी दोगुना होकर 1,070 करोड़ रुपये हो गये, जो पहले 490.57 करोड़ रुपये थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications