नई दिल्ली, मई 3। देश में एक से बढ़कर एक शानदार कंपनियां है। इनमें से कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट भी हैं। इसमें से दवा क्षेत्र की कपंनी एक कंपनी भी है, जिनसे 5 महीने में ही निवेशकों की झोली भर दी है। इस कंपनी में अगर किसी निवेशक ने आज से 5 माह पहले केवल 1 लाख रुपये का ही निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू आज यानी 3 मई 2021 को 81 लाख रुपये से ज्यादा की हो गई है। हालांकि यह वैल्यू शुक्रवार यानी 30 अप्रैल 2021 को करीब 1 करोड़ रुपये थी।
ऐसे ही रिटर्न देता है शेयर बाजार
शेयर बाजार में अगर लोग सही कंपनी का चुनाव कर लें, तो ऐसे ही अच्छे रिटर्न मिलते हैं। मुम्बई शेयर बाजार और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में मिलाकर करीब 10,000 कंपनियां लिस्ट हैं। ऐसे में जरूरी है कि सही कंपनी का चयन किया जाए, और फिर अच्छा रिटर्न पाया जाए।
आइये 1 लाख रुपये को 81 लाख रुपये बनाने वाली कंपनी का नाम और काम जाना जाए।
दवा क्षेत्र की है यह कंपनी
5 महीने में निवेशकों के 1 लाख रुपये के 81 लाख रुपये से ज्यादा बनाने वाली कंपनी का नाम ऑर्चिड फार्मा है। इस समय दवा क्षेत्र की कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
हाल ही में हुई है यह रीलिस्ट
काफी समय पहले ऑर्चिड फार्मा शेयर बाजार से डिलिस्ट हो गई थी। कुछ समय पहले ही ऑर्चिड फार्मा फिर से शेयर बाजार में लिस्ट हुई है। इस कंपनी की प्रमोटर धानुका लेबारेटरीज है। इस कंपनी के पास ऑर्चिड फार्मा की करीब 98.07 फीसदी हिस्सेदारी है। सेबी के नियमों के तहत धनुका को अपनी हिस्सेदारी अगले 3 साल में 75 फीसदी तक लानी है।
जानिए कैसे 1 लाख रुपये बने 81 लाख रुपये
आज से 5 महीने पहले ऑर्चिड फार्मा के शेयर का रेट 18 रुपये था। अगर उस समय किसी ने 1 लाख रुपये के ऑर्चिड फार्मा के शेयर खरीदे होते तो, उसको 5555 शेयर मिलते।
जानिए ऑर्चिड फार्मा के शेयर का आज का रेट
ऑर्चिड फार्मा का शेयर आज मुम्बई शेयर बाजार में 1460 रुपये के स्तर पर चल रहा है। अगर 1460 रुपये के हिसाब से देखा जाए तो 5555 शेयरों की कीमत करीब 81.10 लाख रुपये होती है। ऑर्चिड फार्मा का शेयर का पिछले 5 माह में न्यूनतम और उच्चतम रेट 18 रुपये और 2,680 रुपये रहा है। अगर उच्चतम रेट यानी 2680 रुपये के हिसाब से देखा जाए तो 1 लाख रुपये के निवेश की वैल्यू 1.49 करोड़ रुपये तक जा चुकी है।
More From GoodReturns

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications