Sovereign Gold Bond: रिजर्व बैंक (आरबीाई) फिर से सस्ता गोल्ड बेच रही है। यह गोल्ड 24 कैरेट का गोल्ड होता है। अगर किसी को गोल्ड खरीदना है, तो उसके पास शुक्रवार यानी आज तक आरबीआई का सॉवरेन गोल्ड बॉड खरीदने का मौका है।
मोदी सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉड स्कीम लांच की थी। इसे रिजर्व बैंक के माध्मय से लागू किया जाता है। यही सॉवरेन गोल्ड बॉड स्कीम (SGB Scheme) अब निवेश के लिए खुल गई है। इस स्कीम में सभी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड बॉड खरीदने सकते हैं। अगर कोई सॉवरेन गोल्ड बॉड के लिए ऑनलाइन पेमेंट करता है, तो उसे प्रति ग्राम 50 रुपये सस्ता सोना एलाट किया जाता है।

रिजर्व बैंक ने सॉवरेन गोल्ड बांड के लिए 5,923 रुपये प्रति ग्राम का रेट तय किया है। इस रेट पर सभी भारतीय नागरिक 15 सितंबर 2023 तक निवेश करके गोल्ड खरीद सकते हैं। जो भी गोल्ड बॉड के लिए आवेदन करेगा, उसे गोल्ड ऐलाट किया जाता है। वहीं ऑन लाइन पेमेंट करने वालों को सोना 50 रुपये प्रति ग्राम सस्ता यानी 5,873 रुपये प्रति ग्राम की दर से ऐलाट किया जाएगा।
सॉवरेन गोल्ड बांड को ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह से खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, खास पोस्ट ऑफिसो सहित बीएसई एवं एनएसई के जरिये की जाएगी।
इस सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम के तहत न्यूनतम 1 ग्राम सोना खरीदा जा सकता है। इस सॉवरेन गोल्ड बांड की परिपक्वता अवधि 8 साल की है, लेकिन 5 साल पूरा होने पर पैसे वापस लेने का विकल्प मिलता है। सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम के तहत एक व्यक्ति अधिकतम 4 किलोग्राम तक गोल्ड खरीदा सकता है।
जानिए गोल्ड रिजर्व के मामले में दुनिया के टॉप 10 देश
- अमेरिका : 8,133 टन सोना
- जर्मनी : 3,355 टन सोना
- इटली : 2,452 टन सोना
- फ़्रांस : 2,437 टन सोना
- रूस : 2,330 टन सोना
- चीन : 2,113 टन सोना
- स्विट्जरलैंड : 1,040 टन सोना
- जापान : 846 टन सोना
- भारत : 797 टन सोना
- नीदरलैंड : 612 टन सोना
नोट: गोल्ड रिजर्व के यह लेटेस्ट आंकड़े World of Statistics से लिए गए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म



Click it and Unblock the Notifications