नई दिल्ली, अप्रैल 10। कई लोगों को शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश करने में डर लगता है, लेकिन बैंक और पोस्ट ऑफिस में मिलने वाला ब्याज काफी कम लगता है। ऐसे में लोग चाहें तो अच्छी कंपनियों के बांड में पैसा लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। यहां 10.90 फीसदी तक का ब्याज कमाने का मौका मिल रहा है। अगर आप ऐसे बांड में निवेश के इच्छुक हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
जानिए कौन सी कंपनी लेकर आई यह बांड
यह कंपनी यूग्रो कैपिटल लिमिटेड (U GRO CAPITAL LIMITED) है। इस कंपनी का बांड निवेश के लिए खुल गया है। इस बांड में निवेश के तीन विकल्प दिए गए हैं। इनमें से एक ऑप्शन में ब्याज की दर 10.90 तक है। कंपनी का यह बांड निवेश के लिए खुल चुका है। हालांकि निवेश की अंतिम तारीख 6 मई 2022 है। लेकिन अगर यह बांड तय निवेश इससे पहले पा जाता है, तो इसे पहले भी बंद किया जा सकता है।
ये हैं इस बांड का डिटेल
यू ग्रो कैपिटल ने तीन तरह के बांड जारी किए हैं। इसमें से सीरीज एक के तहत यह बांड 18 महीने के लिए है। इसमें ब्याज तिमाही मिलेगा और इस बांड में निवेश पर ब्याज की यील्ड 10.37 फीसदी रहेगी।
वहीं दूसरा विकल्प है मंथली ब्याज पाने का। यहा बांड 27 महीने की समयावधि के लिए है। यहां पर ब्याज हर माह दिया जाएगा। इस बांड पर निवेश पर ब्याज की यील्ड 10.62 फीसदी की रहेगी। इसके अलावा कंपनी के बांड में निवेश का तीसरा विकल्प 36 महीने का है। अगर इस विकल्प को चुना जाता है, तो सबसे ज्यादा फायदा होगा। इस विकल्प के तहत 36 महीने तक हर माह ब्याज का भुगतान किया जाएगा। इस विकल्प को चुनने पर ब्याज की यील्ड 10.90 फीसदी की रहेगी।
जानिए न्यूनतम निवेश की राशि
अगर आप इन बांड में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको न्यूनतम 10,000 रुपये का निवेश करना होगा। हर बांड की फेस वैल्यू 1000 रुपये है। इस प्रकार निवेशक को न्यूनतम 10 बांड के लिए निवेश करना होगा। कंपनी इस बांड से अधिकतम 100 करोड़ रुपये तक जुटाने जा रही है।
बांड में निवेशकों का आरक्षण
जहां तक बांड एलाटमेंट में आरक्षण की बात है तो सभी तरह के बांड में रिटेल निवेशकों का कोटा 30 फीसदी का है। एलाटमेंट के बाद इन बांड की एनएसई और बीएसई में लिस्टिंग भी होगी।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
