नयी दिल्ली। आज के समय में ऐसे कई ऑप्शन हैं जहां आप एक बार पैसा लगा कर बैठे-बिठाए मुनाफा कमा सकते हैं। उदाहरण के लिए एफडी, पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं और म्यूचुअअल फंड आदि। वैसे पिछले कुछ समय में कोरोना संकट की वजह से इन निवेश ऑप्शंस के रिटर्न घटे हैं। एक समय जब ब्याज दरें घट रही हैं, म्यूचुअल फंड के रिटर्न गिर रहे हैं और शेयर बाजार अस्थिरत है तो निवेश करना एक मुश्किल फैसला है। मगर यदि आपके पास कुछ अतिरिक्त कैश है और आप इसे 1-3 साल की अवधि के लिए निवेश करने के इच्छुक हैं तो आपके पास कई निवेश ऑप्शन हो सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 4 विकल्पों के बारे में बताएंगे जहां आप 5 लाख रुपये तक का निवेश करके पौने 2 लाख रु से अधिक का ब्याज बतौर रिटर्न हासिल कर सकते हैं।
बजाज फाइनेंस की एफडी
यह देखते हुए कि बैंक जमाओं पर ब्याज दर 5.6 प्रतिशत से 6 प्रतिशत तक घट गई है, तो बजाज फाइनेंस की 24 महीने की एफडी पर मिलने वाली 7 प्रतिशत की ब्याज दर एक अच्छा सौदा है। यहां आपको 24 से 35 महीने की जमा राशि पर 7 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगा। जबकि इससे आगे की ब्याज दर 7.10 प्रतिशत है। बजाज फाइनेंस की इस जमा को एएए रेटिेंग मिली हुई, इसलिए ये एक सुरक्षित ऑप्शन भी है। ऐसे समय में जब कंपनियां लॉकडाउन के कारण संघर्ष कर रही हैं तो अच्छी रेटिंग वाले ऑप्शन में निवेश करना समझदारी होगी।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बचत खाता
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बचत खाते में 1 लाख रुपये से अधिक रखने पर आपको 7 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। बैंक के बचत खाते से होने वाली 10,000 रुपये तक की ब्याज आय टैक्स फ्री है। अगर आप बचत खाते 1 लाख रुपये से कम बैलेंस भी रखें तो भी आपको 6 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। यह देश के अधिकांश सरकारी बैंकों की एफडी ब्याज दरों से भी बेहतर है। यदि आप 5 लाख रु 5 साल के लिए रखें तो आपका ब्याज इस दौरान 1.75 लाख रु से अधिक हो जाएगा। इसके अलावा आपको 25 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर और लाइफटाइम वैलिडिटी वाला डेबिट कार्ड भी मिलेगा।
महिंद्रा फाइनेंस एफडी
यदि आपके पास 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कैश है तो आप महिंद्रा फाइनेंस की जमा राशि पर भी विचार कर सकते हैं। यहां 27 महीनों के लिए 7.05 प्रतिशत, 33 महीनों के लिए 7.20 प्रतिशत और 40 महीनों के लिए 7.30 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। 5 सालों के लिए 5 लाख रु के निवेश से आपको यहां 1.80 लाख रु से अधिक का ब्याज मिलेगा। मगर याद रखना जरूरी है कि अगर ब्याज इनकम 5,000 रुपये से अधिक हो उस पर टीडीएस लगता है। वैसे महिंद्रा फाइनेंस की एफडी को एएए रेटिंग मिली हुई है और इसलिए ये सुरक्षित है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर भी जोरदार ब्याज दर मिलता है, जो बैंकों की तुलना में बहुत बेहतर है। यदि आप 5 साल की जमा राशि पर देखें तो आपको 6.7 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। फिलहाल सरकारी बैंकों या प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंकों की एफडी पर इतनी अधिक ब्याज दर नहीं मिल रही। यह निवेश ऑप्शन भी सुरक्षित है।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
