नई दिल्ली, जून 7। शेयर बाजार में निवेश के लिए रिसर्च करना जरूरी है। यहां रिसर्च का मतलब है कि किस शेयर में दांव लगाया जाए। फिर जिस शेयर को आपने चुना है उसकी वित्तीय स्थिति कैसी है, कंपनी प्रोफिट में है या नहीं और आगे ग्रोथ की उम्मीद है या नहीं। ये सारी चीजें हैं। इनके अलावा भी बहुत सारी टेक्निकल चीजें होती हैं। या तो आप उन चीजों को भी समझें या फिर किसी एक्सपर्ट और ब्रोकरेज फर्म के बताए शेयरों में दांव लगाएं, क्योंकि वे इन तमाम चीजों पर रिसर्च के बाद शेयर चुनते हैं। हम आपको यहां ऐसे ही तीन शेयरों की जानकारी देंगे, जिनको अलग-अलग ब्रोकरेज फर्म ने खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल
एक और अहम बात यह है कि हम आपको जिन शेयरों की जानकारी देने जा रहे हैं वे देश के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल हैं। इनमें दो बैंकिंग और 1 होटल शेयर शामिल है। आगे जानिए शेयरों की डिटेल।
पहला शेयर है फेडरल बैंक
ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने फेडरल बैंक में खरीदारी की सलाह दी है। फेडरल बैंक के शेयर के लिए 115 रुपये का लक्ष्य रखा गया है, जबकि इस समय यह करीब 91 रुपये के स्तर पर है। यानी आपको मौजूदा स्तर से 21 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। ब्रोकरेज हाउस के अनुसार बैंक रिटेल सेगमेंट पर ध्यान बढ़ा रहा है। पर्याप्त कैपिटल होने के साथ साथ इसका प्रोविजनिंग बफर काफी बेहतर है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक बैंक के बिजनेस और बैलेंसशीट में अच्छी ग्रोथ दिख सकती है।
करुर वैश्य बैंक
ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने करुर वैश्य बैंक में खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर के लिए 72 रुपये का टार्गेट रखा है। जबकि इस समय करुर वैश्य बैंक का शेयर करीब 47 रुपये के आस-पास है। यानी आप इससे 53 फीसदी रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। मार्च तिमाही में इसका लाभ 210 करोड़ रु रहा, जिसके लिए ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि यह अनुमान से बेहतर रहा है। वहीं इसकी एसेट क्वालिटी में सुधार हो रहा है। क्रेडिट ग्रोथ बेहतर होने की उम्मीद के साथ साथ बैंक की इनकम मार्च तिमाही में पिछली 18 तिमाहियों में सर्वाधिक रही।
इंडियन होटल्स
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इंडियन होटल्स में खरीदारी की सलाह दी है। इसके लिए टारगेट प्राइस 278 रुपये का है। वहीं शेयर इस समय 230 रु के आस-पास है। यानी आपको 21 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक कोविड 19 के बाद होटल सेक्टर में सुधार हो रहा है। वहीं कॉर्पोरेट और इंटरनेशनल ट्रैवल बढ़ा है, जिससे इस सेक्टर की कंपनियों को फायदा मिल रहा है।
इस बात पर करें गौर
आपको अपनी जोखिम लेने की क्षमता का पता होना जरूरी है। यह जानकारी आपको अच्छी तरह से योजना बनाने में सक्षम बनाएगी। आप शेयर बाजार के ट्रेड में जोखिमों के लिए खुद को एडजस्ट कर पाएंगे। ये प्लानिंग का एक हिस्सा है। दूसरी बात कि कभी भी अपना विश्वास न खोएं। इसके बदले धैर्य रखें और निवेश बरकरार रखें।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications