नई दिल्ली, सितंबर 27। आज भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 27 सितंबर को काफी उतार-चढ़ाव वाले सत्र में लगभग सपाट बंद हुआ। सकारात्मक शुरुआत के बाद, अधिकांश सत्र के दौरान बाजार सकारात्मक मोड में रहा। हालांकि, आखिरी घंटे की बिकवाली ने सारी तेजी को मिटा दिया और बाजार मामूली नुकसान के साथ बंद हुआ। बंद होने पर सेंसेक्स 37.70 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,107.52 पर और निफ्टी 8.90 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,007.40 पर बंद हुआ। आगे भी शेयर बाजार में अस्थिरता रह सकती है। मगर एक शेयर ऐसा जो आपको काफी तगड़ा रिटर्न दे सकता है।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
हम यहां बात करने जा रहे हैं भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की। आज ये शेयर 55.95 रु पर बंद हुआ। मगर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इस शेयर के लिए टार्गेट प्राइस 100 रु रखा है। यानी ये शेयर 100 रु तक जा सकता है। यदि ये शेयर 55.95 रु से 100 रु तक जाता है तो आपको 46.05 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। बता दें कि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड एक सरकारी कंपनी है।
इंजीनियरिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग एंटरप्राइज
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (जिसे भेल या बीएचईएल भी कहा जाता है) नई दिल्ली, भारत में स्थित है। ये एक भारत सरकार के स्वामित्व वाली इंजीनियरिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग एंटरप्राइज है। यह भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के स्वामित्व में है। इसे 1956 में स्थापित किया गया था। भेल भारत की सबसे बड़ा बिजली उत्पादन उपकरण निर्माता है।
क्या है बिजनेस
भेल अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों (बिजली, पारेषण, उद्योग, परिवहन, अक्षय ऊर्जा, तेल और गैस, और रक्षा) के लिए उत्पादों, प्रणालियों और सेवाओं की एक विस्तृत रेंज की डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, मैन्युफैक्चरिंग, परीक्षण, कमीशन और सर्विसिंग में लगी हुई है। इसके पास 16 विनिर्माण इकाइयां, 2 मरम्मत इकाइयां, 4 क्षेत्रीय कार्यालय, 8 सर्विस सेंटर, 8 विदेशी कार्यालय, 15 क्षेत्रीय केंद्र और 7 संयुक्त उद्यमों का नेटवर्क है।
कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन
ये शेयर बीते 5 दिन में 6.67 फीसदी गिरा, जबकि 1 महीने में करीब 5.5 फीसदी टूटा है। 6 महीनों में यह 12.35 फीसदी चढ़ा है। इस साल में अब तक ये 7.75 फीसदी गिरा है। वहीं 1 साल में यह 7.60 फीसदी नीचे फिसला है। 5 सालों में यह 33.39 फीसदी गिरा है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 78.65 रु रहा है, जबकि इसी अवधि में यह 41.40 रु तक नीचे फिसला है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 19,482.14 करोड़ रु है।
कंपनी के नतीजे
कंपनी ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान 8181.72 करोड़ रुपये की तुलना में 30 जून, 2022 को समाप्त अवधि के दौरान 4742.28 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की है। कंपनी ने जून तिमाही के लिए -187.99 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है। 31 मार्च, 2022 को समाप्त अवधि के लिए ये 912.47 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे में रही थी। राज्य के स्वामित्व वाली सीआईएल ने चार सतह गैसीकरण परियोजनाओं की स्थापना के लिए तीन सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों - भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और गेल (इंडिया) के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर करेगी।
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
