Senco Gold IPO: गोल्ड और डायमंड के जेवर बनाने वाली कंपनी सेनको गोल्ड लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए खुला हुआ है। इस आईपीओ में 6 जुलाई 2023 तक निवेश किया जा सकता है। वैसे आज दूसरे दिन ही यह आईपीओ ओवरसब्सक्राइस हो चुका है।
सेनको गोल्ड लिमिटेड आईपीओ के दौरान 10 रुपये फेसवैल्यू का शेयर दिया जाएगा। इस शेयर का प्राइस बैंड 301 रुपये से लेकर 317 रुपये तय किया गया है। इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 47 शेयर की है।

जहां तक सेनको गोल्ड लिमिटेड के कारोबार की बात है तो पश्चिम बंगाल की इस कंपनी का मुख्यालय कोलकाता में है। कंपनी पांच दशकों से अधिक समय से सोने के गहने की मैन्यूफैक्चरिंग और रिटेलिंग के कारोबार में है। कंपनी अपने रिटेल स्टोर के माध्यम से देश भर में अपने उत्पादों की बिक्री करती है।
स्टोर की संख्या के लिहाज से सेनको गोल्ड लिमिटेड भारत के पूर्वी क्षेत्र में सबसे बड़ी संगठित रिटेल ज्वैलरी कंपनी है। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार 31 मार्च, 2023 तक, सेनको गोल्ड लिमिटेड के भारत के 13 राज्यों के 96 शहरों और कस्बों में 136 शोरूम हैं।
सेनको गोल्ड लिमिटेड अपने आईपीओ के माध्यम से 405 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इसमें से 270 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा, जबकि 135 करोड़ रुपये का ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) भी शामिल है। कंपनी फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से 196 करोड़ रुपये का उपयोग वर्किंग कैपिटल के रूप में करेगी।
जहां तक आईपीओ में निवेश की बात है तो कई एनालिस्ट्स ने इसमें निवेश की सलाह दी है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा है कि अगर अपर प्राइस बैंड से देखा जाए तो सेनको गोल्ड वित्त वर्ष 2022-23 की अपनी कमाई के 15.5x के P/E के साथ अवेलेबल है। इस तरह इंडस्ट्री की अन्य कंपनियों के मुकाबले सेनको गोल्ड का वैल्यूएशन कम है। इसको देखते हुए जियोजित ने सेनको गोल्ड को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।
वहीं रिलायंस सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति में पिछले 2 साल में सुधार देखने को मिला है, लेकिन पूर्वी क्षेत्र में अधिक ध्यान की वजह से कंपनी के समक्ष चुनौतियां पैदा हुई हैं।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
