नई दिल्ली। मोदी सरकार ने अपनी सबसे सफल योजना सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की इस वित्तीय वर्ष की दूसरी सीरिज आज लांच कर दी है। इस स्कीम के तहत सरकार बाजार के रेट से कम पर सोना बेचती है। शुक्रवार को भारत के बाजार में सोना 46221 रुपये प्रति दस ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। इसके बाद सरकार ने अपने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए रेट की घोषणा कर दी है। लोगों को यह सोना काफी सस्ते में आज से लेकर 15 मई 2020 तक खरीदने का मौका मिलेगा।
आइये जानें घोषित रेट और कितना सस्ता मिलेगा सोना। इसके अलावा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड है क्या और इसे खरीद सकते हैं।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ये है रेट
मोदी सरकार ने इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 45900 रुपये प्रति 10 ग्राम का रेट तय किया है। वहीं शुक्रवार को देश में गोल्ड का रेट 46221 रुपये पर बंद हुआ था। इस प्रकार सरकार प्रति 10 ग्राम पर 310 रुपये की छूट दे रही है। वहीं अगर कोई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन पेमेंट करता है तो उसे 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की छूट अलग से दी जाएगी। इस प्रकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में लोग अधिकतम 810 प्रति 10 ग्राम तक की छूट ले सकते हैं।
आज से खरीद सकेंगे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
वित्त वर्ष 2021 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की आज जारी होने वाली यह दूसरी सीरीज है। लोग आज यानी 11 मई से लेकर 15 मई 2020 तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में निवेश कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में आनलाइन भी निवेश कर सकते हैं।
कहां से और कैसे खरीद सकते हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए होती है।
कितना खरीद सकते हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
कोई भी भारतीय नागरिक 1 वित्त वर्ष में न्यूनतम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकता है। वहीं किसी ट्र्स्ट के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किग्रा तय की गई है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड हर साल कई बार जारी किए जाते हैं। हर वित्तीय वर्ष के लिए यह सीमा है। लेकिन अगर आप हर साल चाहें तो इस सीमा तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं।
निवेश की रकम पर मिलता है 2.5 फीसदी ब्याज
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश के बाद सोने के रेट बढ़ने का फायदा तो मिलता ही है। इसके अलावा सालाना 2.5 फीसदी ब्याज भी मिलता है। यह ब्याज निवेशक के बैंक खाते में हर 6 महीने पर जमा किया जाता है। ब्याज की अंतिम किस्त मूलधन के साथ मेच्योरिटी पर दे दी जाती है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का मेच्योरिटी पीरियड 8 साल है। लेकिन अगर आप चाहें तो 5 साल, 6 साल या 7 साल के बाद इसे बेच सकते हैं।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अगली सीरिज कब जारी होगी
चालू वित्त वर्ष में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली सीरीज जारी हुई थी। आज जारी होने वाली सीरीज दूसरी है।
तीसरी सीरीज : 8 जून से लेकर 12 के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलाटमेंट 16 जून को किया जाएगा।
चौथी सीरीज : 6 जुलाई से लेकर 10 जुलाई के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलाटमेंट 14 जुलाई को किया जाएगा।
पांचवीं सीरीज : 3 अगस्त से लेकर 7 अगस्त के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलाटमेंट 11 अगस्त को किया जाएगा।
छठी सीरीज : 31 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलटामेंट 8 सितंबर को किया जाएगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
