नयी दिल्ली। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) निवेश के लिहाज से एक बढ़िया ऑप्शन है। पर क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) भी पीपीएफ अकाउंट खोलने की सुविधा देता है। फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स एसबीआई पीपीएफ खाते को भारत के सबसे पसंदीदा पीपीएफ विकल्पों में से एक बताते हैं। आप जब चाहे एसबीआई में पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं। एसबीआई में रिटर्न और टैक्स सेविंग के अलावा आपको और भी कई फायदे मिलते हैं। पीपीएफ खाते में किसी भी साल में कम से कम 500 रु का निवेश करना जरूरी होता है, जबकि अधिकतम निवेश लिमिट 1.5 लाख रु है। कोई भी भारतीय नागरिक (व्यस्क) बैंक की किसी भी शाखा में पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकता है। एसबीआई में पीपीएफ अकाउंट किसी बच्चे के लिए भी खुलवाया जा सकता है।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
एसबीआई में पीपीएफ खाता खुलवाने के लिए पीपीएफ अकाउंट ऑपनिंग फॉर्म (फॉर्म ए) / साइन किया हुआ फॉर्म ए का प्रिंटआउट चाहिए होगा। इसके अलावा आईडी प्रूफ के लिए आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी आदि में से कोई एक प्रूफ दिया जा सकता है, जो कि सेल्फ-अटेस्टेड होना चाहिए। इसके साथ ही एड्रेस प्रूफ के लिए पासपोर्ट, आधार कार्ड, बिजली बिल दिया जा सकता है। आपको पासपोर्ट साइज फोटो की भी जरूरत होगी।
अमीर बनने का तरीका
पीपीएफ में निवेश से मालामाल भी हुआ जा सकता है। इसके लिए हर महीने 12,500 रुपये का निवेश करें। इस तरह आपकी साल में निवेश राशि हो जाएगी 1.5 लाख रुपये। पीपीएफ अकाउंट की मैच्योरिटी अवधि 15 सालों की होती है। 15 साल तक हर साल 1.5 लाख रु से आप कुल 22.5 लाख रुपये का निवेश कर सकेंगे। इस समय पीपीएफ पर ब्याज की दर है 7.1 फीसदी। अगर आने वाले 15 सालों में ब्याज दर स्थिर रहती है तो आपको मैच्योरिटी पर 36 लाख रुपये मिलेंगे।
ऐसे बनेगा मोटा पैसा
पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि को 15 साल बाद आगे बढ़ाया जा सकता है। इसे 5-5 साल के गैप पर बढ़ाया जा सकता है। आप 10 और सालों के लिए निवेश जारी रखें तो निवेश की रकम और उस पर मिलने वाला ब्याज बहुत अधिक होगा। अगर आप इसके बाद भी पैसा न निकालें तो आपको उस पर भी ब्याज मिलता रहेगा।
एसबीआई पीपीएफ अकाउंट के फायदे
एसबीआई पीपीएफ अकाउंट के कई फायदे हैं। जैसे कि आप अधिकतम 12 किस्तों में अपने पीपीएफ अकाउंट में निवेश का पैसा जमा कर सकते हैं। इस पीपीएफ खाते पर लोन भी लिया जा सकता है। पीपीएफ खाते पर आपको 1 से ज्यादा नॉमिनी बनाने की भी सुविधा मिलती है। पीपीएफ खाते को किसी अन्य डाकघर, बैंक या शाखा में भी ट्रांसफर कराया जा सकता है, जिसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
ऑनलाइन खाता खुलवाएं
एसबीआई में पीपीएफ खाते पर अच्छी ब्याज दर मिलती है। इस समय एसबीआई की भारत में 15,000 से अधिक ब्रांच हैं। आप इसकी किसी भी शाखा में पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं। आपके पास ऑनलाइन पीपीएफ खाता खुलवाने की भी सुविधा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications