नई दिल्ली, नवंबर 14। इंटरनेट हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। मगर क्या आप जानते हैं कि जिस इंटरनेट पर आप घंटों बिताते हैं, वही आपकी कमाई करा सकता है। जी हां ऐसे 10 तरीके हैं, जिनसे आप बैठे बैठे ऑनलाइन ही पैसे कमा सकते हैं। ऑनलाइन पैसा कमाना इतना आसान कभी नहीं रहा, जितना अब है। ऐसे कई मौके हैं जो बिना किसी खास कौशल के ऑनलाइन पैसा कमाने में आपकी मदद करेंगे। आइए जानते हैं ऐसे 10 आसान तरीकों के बारे में।
पीटीसी साइटों पर जाएं
आप पेड-टू-क्लिक (पीटीसी) वेबसाइटों (जैसे नियोबक्स, बक्सपी आदि) पर जाकर विज्ञापनों पर क्लिक करके ऑनलाइन पैसा कमा सकते हैं। ये साइटें रेफ्रेंस प्रोवाइड करने पर मौनेट्री रिवार्ड ऑफर करेंगी।
वीडियोज देखें
आप अपनी सुविधानुसार केवल शॉर्ट वीडियो देखकर पैसा कमा सकते हैं। आप वीडियो देखने और इसके लिए पैसे हासिल करने के लिए रिसर्च फर्म नीलसन की साइट पर जाएं या आप नेटफ्लिक्स पर टैगर बन सकते हैं। इंबॉक्सडॉलर्स भी आपको वीडियो देखने के लिए पैसे देगी।
स्पॉन्सर्ड सोशल शेयरों को प्रमोट करें
आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फायदा उठा सकते हैं क्योंकि कई बिजनेस आपको उनके और उनके उत्पादों या सेवाओं के बारे में पोस्ट करने के लिए पैसे देते हैं। स्पॉन्सर्ड पोस्ट में फोटो शेयर करना, ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर उनके प्रोडक्ट के बारे में बात करना शामिल है।
वेबसाइटों का परीक्षण करें
आप बिना किसी तकनीकी ज्ञान के ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए वेबसाइटों की टेस्टिंग कर सकते हैं। आप कुछ वेबसाइटों पर समय बिताने और डेवलपर्स की मदद करने के लिए पैसे प्राप्त कर सकते हैं। आपको वेबसाइटों के लुक, एक्सपीरियंस और फंक्शनैलिटी पर फीडबैक देना होगा। पैसा कमाने के लिए एनरोल, यूजटेस्टिंग और टेस्टिंगटाइम जैसे प्लेटफॉर्म हैं।
नए ऐप्स इंस्टॉल करें
आप ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए स्क्रीनलिफ्ट, फ्रंटो, स्लाइडजॉय, इबोटा, स्वेटकॉइन और अन्य जैसे नई ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं। इस तरह आप इन्हीं प्लेटफॉर्म पर रिवार्ड और कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
गैम खेलें
कुछ वेबसाइटें आपको गैम खेलने के लिए पैसे कमाने में मदद करेंगी। इनमें मिस्टप्ले, लक्टैस्टिक, स्वैगबक्स और सेकेंड लाइफ शामिल हैं। इनमें से कुछ साइटें पेपल या गिफ्ट कार्ड के रूप में भुगतान करेंगी।
ऑपीनियन शेयर करें
घर से पैसे कमाने के लिए चुनिंदा साइटों पर ऑनलाइन सर्वे में भाग लेकर पैसा कमाया जा सकता है।
पुराने गिफ्ट कार्ड बेचें
ये पैसे कमाने का एक और विकल्प है कि आप अपने पुराने गिफ्ट कार्ड्स को बेचें। गिफ्ट कार्ड्स को उस अलमारी से बाहर लाएँ और कैशबैक पाने के लिए उन्हें कार्डकैश के माध्यम से ऑनलाइन बेचें।
फोकस ग्रुप से जुड़ें
पैसे कमाने के लिए एक टेस्टिंग ब्रांड प्रोडक्ट या फोकस ग्रुप का हिस्सा बनें। ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए फोकसग्रुप डॉट कॉम, यूजर इंटरव्यू और रेस्पोंडेंट जैसे ग्रुप हैं।
फोटो बेचें
यदि आपके पास फोटो का अच्छा कलेक्शन है, चाहे वह पुराना हो या नया, तो आप इन्हें फोटोग्राफी वेबसाइटों को बेच सकते हैं, जो हमेशा कई सब्जेक्ट पर फोटो तलाश करते हैं। आप फोटो को पॉपुलर स्टॉक फ़ोटोग्राफ़ी साइटों (जैसे गेटी इमेज, शटरस्टॉक आदि) पर अपलोड कर सकते हैं। जब भी कोई व्यक्ति फोटोग्राफ खरीदता है तो इन साइटों को पैसा मिलता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications