नई दिल्ली, अक्टूबर 31। दिवाली के आसपास निवेश के कई बड़े मौके आ रहे हैं। अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं, तो अगले 15 दिनों के अंदर ही 6 बड़े आईपीओ निवेश के लिए खुल रहे हैं। अगर इन आईपीओ में निवेश किया जाए और शेयर ऐलाट हो जाए तो अच्छा फायदा हो सकता है। यह सभी कंपनियां जानी मानी हैं। आइये जानते हैं इन सभी 6 आईपीओ के बारे में एक एक करके।
पॉलिसीबाजार का आईपीओ
पॉलिसीबाजार का आईपीओ 1 नवंबर 2021 से खुल रहा है। यह एक इंश्योरेंस एग्रीगेटर और कंज्यूमर क्रेडिट कंपनी है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 940 रुपये से लेकर 980 रुपये प्रति शेयर का तय किया गया है। पॉलिसीबाजार के आईपीओ में 3 नवंबर 2021 तक निवेश किया जा सकेगा।
सिगाची इंडस्ट्रीज का आईपीओ
माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज बनाने वाली कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज का आईपीओ 1 नवंबर 2021 को खुलेगा। निवेशक इस आईपीओ में 3 नवंबर 2021 तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी अपने आईपीओ के माध्यम से 800 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 161 रुपये से 163 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है। वहीं लॉट साइज न्यूनतम 90 शेयरों की तय की गई है।
एसजेएस एंटरप्राइजेज का आईपीओ
डेकोरेटिव एस्थेटिक्स इंडस्ट्री की बड़ी कंपनी एसजेएस एंटरप्राइजेज का आईपीओ 1 नवंबर 2021 को निवेश के लिए खुलने जा रहा है। इस आईपीओ में 3 नवंबर 2021 तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 532 रुपये से लेकर 542 रुपये प्रति शेयर का तय किया है।
पेटीएम का आईपीओ
देश के आईपीओ के इतिहास में पेटीएम का आईपीओ अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ है। इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी 18300 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इस आईपीओ में 8 नवंबर 2021 को निवेश का मौका मिलेगा। वहीं इस आईपीओ में 10 नवंबर 2021 तक निवेश किया जा सकेगा। आशा की जा रही है कि इस आईपीओ की लिस्टिंग 18 नवंबर को हो सकती है। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 2,080 रुपये से लेकर 2,150 रुपये के बीच रखा गया है। निवेशकों को न्यूनतम 6 शेयर के लिए आवेदन करना होगा।
फिनो पेमेंट्स बैंक का आईपीओ
फिनो पेमेंट्स बैंक का आईपीओ निवेश के लिए खुल चुका है। इस आईपीओ में 2 नवंबर 2021 तक निवेश किया जा सकता है। कंपनी अपने आईपीओ के माध्यम से करीब 1,200 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 560 रुपये से लेकर 577 रुपये प्रति शेयर का तय किया है।
नायका का आईपीओ
नायका का आईपीओ निवेश के लिए खुल रहा है। कंपनी अपने आईपीओ के माध्यम से 5,352 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इस आईपीओ में 1 नवंबर 2021 से निवेश किया जा सकेगा। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1085 रुपये से लेकर 1125 रुपये का तय किया है। नायका ने अपने आईपीओ खुलने के एक दिन पहले एंकर निवेशकों से 2400 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। नायका को एंकर इनवेस्टर्स की तरफ से पोर्शन रिजर्व के सापेक्ष 40 गुना ज्यादा बोलियां मिली हैं।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें



Click it and Unblock the Notifications