NSC vs Lumpsum: मेहनत की कमाई का एक हिस्सा भविष्य के लिए जमा करना बेहद जरूरी है. एकमुश्त जमा के लिए कई तरह की सेविंग ऑप्शन हैं. इसमें भारत सरकार की डिपॉजिट स्कीम्स भी शामिल हैं. पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) भी सरकारी स्कीम है, जिसमें 5 सालों के लिए निवेश किया जाता है. इस पर सालाना 7.7 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिल रहा है.
दूसरी ओर, म्यूचुअल फंड को लेकर भी निवेशकों में क्रेज बढ़ा है. इसमें दो तरह से निवेश किया जाता है, पहला SIP के जरिए मंथली निवेश होता है. दूसरा, लंपसम के जरिए भी निवेश किया जाता है. अगर एकमुश्त निवेश की सोच रहे हैं, तो चलिए 1 लाख रुपए के निवेश के कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं... NSC या Lumpsum में कितना फायदा मिलेगा...
सरकारी स्कीम में कितना मिलता है रिटर्न
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) में 7.7% सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है. निवेशक अगर स्कीम में 1 लाख रुपए का निवेश करना चाहता है तो 7.7 फीसदी के हिसाब से 5 सालों में ब्याज से 44,903 रुपए के तौर पर मिलेंगे. इस लिहाज से स्कीम की मैच्योरिटी पर 1,44,903 रुपए होंगे. निवेशक जिस दिन NSC सर्टिफिकेट खरीदेंगे उसी दिन के हिसाब से 5 साल के लिए ब्याज दर मिलेगी. स्कीम के मैच्योरिटी के दौरान अगर ब्याज दरों को बढ़ाया या घटाया जाए तो उसका असर NSC अकाउंट पर नहीं पड़ता है.
म्यूचुअल फंड लंपसम से कमाई
निवेश के तौर पर म्यूचुअल फंड्स का लंपसम ऑप्शन चुनाते हैं तो इसके जरिए मोटी कमाई की जा सकती है. मान लीजिए म्यूचुअल फंड लंपसम में 1 लाख रुपए का निवेश 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न के हिसाब से 76,234 रुपए ब्याज से कमाई होगी. इस लिहाज से 5 सालों में निवेशक को कुल 1,76,234 रुपए मिलेंगे. यानी NSC के मुकाबले काफी अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

लंपसम में 12 फीसदी से कम 10% ब्याज दर मिल रहा तो उसके हिसाब से 5 सालों बाद मैच्योरिटी रकम 1,61,051 रुपए, 9% ब्याज दर पर 1,53,862 रुपए और 8% ब्याज के हिसाब से 1,46,933 रुपए मिलते हैं. अब अगर लंपसम पर ब्याज दर 12 फीसदी से ज्यादा 15% तक मिल रहा, तो 5 साल बाद निवेश की रकम दोगुनी हो जाएगी. यानी 1 लाख का निवेश मैच्योरिटी पर 2 लाख रुपए मिलेंगे.
NSC और म्यूचुअल फंड लंपसम
म्यूचुअल फंड्स में NSC या किसी अन्य सरकारी स्कीम की तरह ब्याज की गारंटी नहीं मिलती. म्यूचुअल फंड लंपसम में निवेश की रकम मार्केट लिंक्ड है. एक्सपर्ट्स निवेशकों को मार्केट लिंक्ड किसी भी प्रोडक्ट में पैसा लगाने से पहले ही जोखिम के लिए तैयार रहने की सलाह देते हैं. लंपसम में आपको SIP की तरह हर महीने एक निश्चित तिथि पर निवेश करने की जरूरत नहीं होती, जब-जब आपके पास एकमुश्त पैसा हो, आप इसे म्यूचुअल फंड्स में लगा सकते हैं.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
