NSC vs Lumpsum: एकमुश्त जमा के लिए इन दिनों कई तरह की सेविंग ऑप्शन हैं. लेकिन निवेशकों की पहली पसंद पारंपरिक निवेश ऑप्शन ही हैं. इसमें भारत सरकार की डिपॉजिट स्कीम्स नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) भी है. इस स्कीम में 5 सालों के लिए निवेश किया जाता है. इस पर सालाना 7.7% के हिसाब से ब्याज मिल रहा है.
दूसरी ओर, म्यूचुअल फंड को लेकर भी निवेशकों में क्रेज बढ़ा है. इसमें दो तरह से निवेश किया जाता है, पहला SIP के जरिए मंथली निवेश होता है. दूसरा, लंपसम के जरिए भी निवेश किया जाता है. अगर एकमुश्त निवेश की सोच रहे हैं, तो चलिए 1 लाख रुपए के निवेश के कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं... NSC या Lumpsum में कितना फायदा मिलेगा...
NSC और म्यूचुअल फंड लंपसम
म्यूचुअल फंड्स में NSC या किसी अन्य सरकारी स्कीम की तरह ब्याज की गारंटी नहीं मिलती. म्यूचुअल फंड लंपसम में निवेश की रकम मार्केट लिंक्ड है. एक्सपर्ट्स निवेशकों को मार्केट लिंक्ड किसी भी प्रोडक्ट में पैसा लगाने से पहले ही जोखिम के लिए तैयार रहने की सलाह देते हैं. लंपसम में आपको SIP की तरह हर महीने एक निश्चित तिथि पर निवेश करने की जरूरत नहीं होती, जब-जब आपके पास एकमुश्त पैसा हो, आप इसे म्यूचुअल फंड्स में लगा सकते हैं
सरकारी स्कीम में कितना मिलता है रिटर्न
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) में 7.7% सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है. निवेशक अगर स्कीम में 1 लाख रुपए का निवेश करना चाहता है तो 7.7 फीसदी के हिसाब से 5 सालों में ब्याज से 44,903 रुपए के तौर पर मिलेंगे. इस लिहाज से स्कीम की मैच्योरिटी पर 1,44,903 रुपए होंगे. निवेशक जिस दिन NSC सर्टिफिकेट खरीदेंगे उसी दिन के हिसाब से 5 साल के लिए ब्याज दर मिलेगी. स्कीम के मैच्योरिटी के दौरान अगर ब्याज दरों को बढ़ाया या घटाया जाए तो उसका असर NSC अकाउंट पर नहीं पड़ता है.

म्यूचुअल फंड लंपसम से कमाई
निवेश के तौर पर म्यूचुअल फंड्स का लंपसम ऑप्शन चुनाते हैं तो इसके जरिए मोटी कमाई की जा सकती है. मान लीजिए म्यूचुअल फंड लंपसम में 1 लाख रुपए का निवेश 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न के हिसाब से 76,234 रुपए ब्याज से कमाई होगी. इस लिहाज से 5 सालों में निवेशक को कुल 1,76,234 रुपए मिलेंगे. यानी NSC के मुकाबले काफी अच्छा रिटर्न मिल सकता है.
लंपसम में 12 फीसदी से कम 10% ब्याज दर मिल रहा तो उसके हिसाब से 5 सालों बाद मैच्योरिटी रकम 1,61,051 रुपए, 9% ब्याज दर पर 1,53,862 रुपए और 8% ब्याज के हिसाब से 1,46,933 रुपए मिलते हैं. अब अगर लंपसम पर ब्याज दर 12 फीसदी से ज्यादा 15% तक मिल रहा, तो 5 साल बाद निवेश की रकम दोगुनी हो जाएगी. यानी 1 लाख का निवेश मैच्योरिटी पर 2 लाख रुपए मिलेंगे.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
