Nps Vatsalaya Scheme: 18 सितंबर 2024 को क्रेंदीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनपीएस वात्सल्य स्कीम की शुरुआत की थी. इस स्कीम में पहले ही दिन लगभग 9705 नाबालिग ने अपना नाम दर्ज किया है. एनपीएस वात्सल्य का उद्देश्य बच्चों को पेंशन स्कीम की सुविधा देना है. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

बीजेपी सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 को इस स्कीम की घोषणा की थी. सरकार आए दिन बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कई स्कीम का ऐलान करती रहती है. ये स्कीम भी इसी उद्देश्य का पहल है. एनपीएस वात्सल्य का उद्देश्य बच्चों को पेंशन की सुविधा देना है.
एनपीएस वात्सल्य खास तौर पर बच्चो के लिए शुरू किया गया है. एनपीएस वात्सल्य के पहले ही दिन शानदार रहा है. पहले ही दिन लगभग 9705 बच्चों का नाम एनपीएस वात्सल्य स्कीम में दर्ज किया गया है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही बच्चे की उम्र 18 साल हो जाती है, एनपीएस वात्सल्य स्कीम को सामान्य स्कीम में बदल दिया जाता है.
एनपीएस स्कीम का संचलालन PFRDA के द्वारा किया गया है.
पहले ही दिन मिला अच्छा रिस्पॉन्स
ऐसा कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार की एनपीएस वात्सल्य को पहले ही दिन काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस स्कीम में अब तक 9705 बच्चों ने अपना नाम दर्ज कर लिया है. यह भी पता चला है कि इनमें से 2197 बच्चों के खाते ई-एनपीएस पोर्टल के जरिए खोले गए है.
जिन भी बच्चों को एनपीएस वात्सल्य स्कीम के अंतर्गत नाम दर्ज कराया है. उन सभी बच्चों का PRAN Card बनाया जाता है. इसे परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर भी कहते हैं.
एनपीएस योजना देता है रिटायरमेंट की प्लानिंग
NPS Vatsalya स्कीम केंद्र सरकार ने खास तौर पर बच्चों के लिए शुरू किया है. इस स्कीम के तहत बच्चों के बालिग होने से पहले ही उनकी पेशन प्लानिंग हो जाती है. वहीं इस स्कीम के तहत बच्चों के बालिग होने से पहले रिटायरमेंट प्लानिंग हो जाती है. जिसकी वजह से उन्हें कम्पाउंडिंग का लाभ मिला है. चलिए अब एनपीएस की कैलकुलेशन को भी समझ लेते हैं.
एनपीएस की कैलकुलेशन
मान लीजिए आपने एनपीएस के तहत 30 साल की उम्र में 2000 रुपये का एसआईपी शुरू की है. एसआईपी में अनुमानित रिटर्न 12 फीसदी रहता है, ये ज्यादा भी हो सकता है. ये रिटर्न मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है. अगर किसी व्यक्ति ने 30 साल की उम्र में 2000 रुपये का एसआईपी शुरू किया है, तो आपको रिटायरमेंट पर 1.3 करोड़ रुपये मिल जाते हैं.
ऐसे ही अगर कोई व्यक्ति एनपीएस के तहत 25 साल से एसआईपी में निवेश करता है, वे अगर 2000 रुपये की एसआईपी भी करता है, तो उसे रिटायरमेंट कॉर्पस 1.3 करोड़ रुपये तक हो सकता है. ऐसे ही अगर कोई 20 साल की उम्र में एनपीएस के तहत एसआईपी शुरू करता है, तो उसे 2.37 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट कॉर्पस मिलता है. एनपीएस स्कीम में आपको कम्पाउंडिंग का फायदा मिलता है. यही फायदा इसे खास बनाती है.
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications