NPS Vatsalya Vs MFs Vs SSY: सेविंग के लिए मौजूदा समय में कई इनवेस्टमेंट टूल्स हैं. इसमें सरकारी सेविंग स्कीम से लेकर अन्य इंस्ट्रूमेंट शामिल हैं. हाल ही में सरकार ने बच्चों को खास ध्यान रखते हुए एक स्कीम लॉन्च किया है. इसका नाम है NPS वात्सल्य स्कीम, जो नेशनल पेंशन स्कीम यानी NPS में डिजाइन किया गया है. इसमें पैरेंट्स, 18 साल से कम उम्र के बच्चे के NPS खाता खुलवा सकते हैं.
NPS वात्सल्य खाते में कम से कम 1000 रुपए से निवेश की शुरुआत की जा सकती है. स्कीम में अधिकतम निवेश की सीमा तय नहीं की गई है. सालाना 1000 रुपए के निवेश की जरूरत होती है. पैरेंट्स, बच्चे की पढ़ाई, स्पेसिफाइड बीमारी और विकलांगता जैसी स्थिति में रकम की निकासी कर सकते हैं. यह निकासी 3 साल जमा के बाद 25 फीसदी होगी. यूं तो भविष्य में मोटा पैसा तैयार करने के लिए कई विकल्प हैं, जैसे-PPF, सुकन्या समृद्धि योजना समेत म्यूचुअल फंड, तो इनमें से बेहतर कौन है? चलिए कैलकुलेशन से समझते हैं...

(इनपुट: बिजनेस स्टैंडर्ड)
NPS Vatsalya Vs MFs
ध्यान रखने की बाद यह है कि NPS वात्सल्य स्कीम के मुकाबले इक्विटी म्यूचुअल फंड को हायर रिस्क इनवेस्टमेंट टूल के तौर पर देखा जाता है. क्योंकि NPS वात्सल्य स्कीम में इक्विटी और डेट इनवेस्टमेंट का मिक्स बैलेंस स्ट्रैटेजी है. हालांकि, इक्विटी म्यूचुअल फंड में NPS वात्सल्य के मुकाबले ज्यादा लिक्विडिटी ऑफर किया जाता है. अपने फाइनेंशियल गोल्स के लिहाज से कभी भी म्यूचुअल फंड्स को विथड्रॉ किया जा सकता है.
रिटायरमेंट के लिहाज से NPS वात्सल्य को प्राथमिकता दी जा सकती है, क्योंकि इसे खासकर रिटायरमेंट के लिए ही डिजाइन किया गया है. जबकि इक्विटी म्यूचुअल फंड, अलग-अलग वित्तीय जरूरतों के लिए है.
NPS Vatsalya vs बैंक FDs
NPS वात्सल्य स्कीम में बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट्स के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलता है. इक्विटी म्यूचुअल फंड भी बैंक FDs से ज्यादा रिटर्न देता है. हालांकि, FD हाइली लिक्विड होता है , जिसमें किसी भी समय फंड निकासी की जा सकते है. बैंक FD को काफी कम रिस्क होता है. इसलिए इसे लो-रिस्क इनवेस्टमेंट टूल भी कहा जाता है.

NPS Vatsalya Vs SSY और PPF
NPS वात्सल्य और सुकन्या समृद्धि योजना और PPF की तुलना करके समझते हैं कि किसमे ज्यादा रिटर्न मिलता है. उदाहरण के तौर पर निवेशक मंथली 1000 और सालाना 12000 रुपए का निवेश NPS वात्सल्य स्कीम में 18 साल के लिए करता है. NPS के पिछले प्रदर्शन के आधार पर और 75 फीसदी इक्विटी लिमिट के लिहाज से वात्सल्य स्कीम से अनुमानित रिटर्न 10% हो. इस लिहाज से 18 साल बाद कॉरपस फंड 6,05,568 रुपए होगा. लेकिन निवेशक इसमें से केवल 20% ही निकाल सकता है.
यानी बच्चे के हायर एजुकेशन के लिए केवल करीब 1.21 लाख रुपए निकाल सकते हैं. वहीं, 100% इक्विटी बेस्ड इनवेस्टमेंट में समान निवेश पर कम से कम 12% रिटर्न के लिहाज से 18 साल बाद 7,65,439 रुपए हो जाएगा, जिसे पूरा निकाल सकते हैं. हालांकि, यह टैक्स के दायरे में होगा.
समान रकम 15 साल की अवधि के लिए PPF में जमा करें, तो यह करीब 4,41,000 रुपए होगा. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में यह 4,94,100 रुपए होगा. 18 साल बाद इस स्कीम में से 50% निकासी की जा सकती है. इस लिहाज से PPF और SSY, दोनों फाइनेंशियल गोल के लिए NPS वात्सल्य के मुकाबले ज्यादा बेहतर होंगे.
More From GoodReturns

SEBI का बड़ा प्रस्ताव: म्यूचुअल फंड के लिए बदलेगा कैश सेटलमेंट का नियम, जानें क्या होगा असर

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
