NPS Vatsalya Scheme: क्या आप अपने बच्चे के भविष्य को लेकर चिंतित हैं? अगर आप कम आय के बावजूद अपने बच्चों के लिए कुछ बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) वात्सल्य योजना आपके लिए उपयोगी हो सकती है. इस योजना के तहत हर महीने 834 रुपए का निवेश करके बच्चों के लिए 11 करोड़ रुपए तक जोड़े जा सकते हैं.
केंद्र सरकार ने सितंबर 2024 में NPS वात्सल्य योजना की शुरुआत की है, जो छोटे निवेशों को करोड़ों में बदलने की क्षमता रखती है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को बच्चों के नाम पर निवेश करने का एक सरल तरीका प्रदान करना है, जिससे वे रिटायरमेंट के समय एक मजबूत कॉरपस बना सकें.
योजना कैसे काम करती है?
इस योजना के तहत कोई भी माता-पिता अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चे के नाम पर 834 रुपए प्रतिमाह, यानी 10,000 रुपए सालाना निवेश कर सकते हैं. अगर यह निवेश लगातार किया जाता है और बच्चा 60 साल की आयु तक निवेश जारी रखता है, तो कॉरपस करीब 11 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है. यह अनुमान तब का है जब निवेश का औसत रिटर्न 12.86% सालाना रहे, जो योजना के आक्रामक निवेश विकल्प (Aggressive Investment Option) में संभव हो सकता है.
कौन उठा सकता है इस स्कीम का फायदा?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए बच्चे की उम्र 18 साल से कम होनी चाहिए. इसके अलावा बच्चे के पास पैन कार्ड और आधार कार्ड होना अनिवार्य है. जैसे ही बच्चा 18 साल का होगा, उसका खाता NPS Tier-1 खाते में बदल जाएगा.

कितनी राशि से कर सकते हैं शुरुआत?
इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम निवेश 1,000 रुपए सालाना से शुरू किया जा सकता है. अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है, जिसका मतलब है कि इनकम में इजाफा होने पर निवेश को भी बढ़ाया जा सकता है.
निवेश के ऑप्शंस- रिस्क के अनुसार चुनाव करें
इस योजना में जोखिम के स्तर के आधार पर विभिन्न निवेश विकल्प उपलब्ध हैं:
- Aggressive Mode: 75% शेयर बाजार में (अधिक जोखिम, अधिक मुनाफा)
- Moderate Mode: 50% शेयर बाजार में (मध्यम जोखिम, संतुलित मुनाफा)
- Conservative Mode: 25% शेयर बाजार में (कम जोखिम, स्थिर रिटर्न)
इसके अलावा Active Choice भी उपलब्ध है, जहां निवेशक स्वयं यह तय कर सकते हैं कि कितना पैसा इक्विटी और कितना डेट में निवेश किया जाए.
छोटा निवेश, बड़ा फायदा
अगर कोई माता-पिता बच्चे के जन्म के समय 10,000 रुपए सालाना निवेश करना शुरू करते हैं, तो विभिन्न रिटर्न दरों पर संभावित राशि इस प्रकार हो सकती है:
- 12.86% रिटर्न पर: 11 करोड़ रुपये
- 11.59% रिटर्न पर: 5.97 करोड़ रुपये
- 10% रिटर्न पर: 2.75 करोड़ रुपये
जरूरत के समय पैसे निकालने की सुविधा
इस योजना में कुछ शर्तों के साथ जरूरत पड़ने पर पैसे निकालने की सुविधा भी उपलब्ध है. निवेश के 3 साल बाद कुल निवेश का 25% तक निकाला जा सकता है. यह रकम शिक्षा, चिकित्सा या विकलांगता जैसे आवश्यक खर्चों के लिए उपयोग की जा सकती है. यह सुविधा कुल 3 बार दी जाती है.
बच्चा 18 साल का होने पर क्या होगा?
अगर फंड 2.5 लाख रुपए से ज्यादा है, तो 80% राशि से पेंशन योजना (annuity) ली जाएगी और बाकी 20% राशि एक बार में निकाली जा सकती है. अगर फंड 2.5 लाख रुपए या उससे कम है, तो पूरी राशि एक बार में निकाली जा सकती है.
क्यों खास है यह योजना?
आज के समय में जब निवेश की अधिकांश योजनाएँ बड़ी रकम से शुरू होती हैं. NPS वात्सल्य योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए निवेश का एक बेहतर ऑप्शन है. यह योजना थोड़ी सी बचत के साथ अपने बच्चों के लिए एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य बनाने का अवसर प्रदान करती है. यदि आप भी अपने बच्चों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications