NPS Scheme Investment Calculation: कहते हैं कि जवानी में काम और बुढ़ापे में आराम का फॉर्मूला सभी को अपनाना चाहिए लेकिन आपका बुढ़ापा कितने आराम से कटेगा यह तो इस बात पर निर्भर करता है कि जवानी में हमने न सिर्फ पैसे कमाएं और उड़ाएं हो बल्कि उन्हें सही जगह निवेश भी किया हो।
रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा होना बहुत जरूरी है क्योंकि आचनक होने वालों का खर्चों को बोझ आप तभी उठा पाएंगे जब आपके पास पैसे होंगे।
रिटायरमेंट को सुरक्षित रखने के लिए आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से हर माह 2 लाख रुपए की पेंशन पा सकते हैं। तो चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

क्या है नेशनल पेंशन सिस्टम?
नेशनल पेंशन सिस्टम को सरकार ने 1 जनवरी 2004 को लॉन्च किया था और इस तारीख के बाद जॉइन करने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए यह योजना अनिवार्य है। साल 2009 के बाद से इस योजना को प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए भी खोल दिया गया।
मान लीजिए कि आप एनपीएस में निवेश कर रहे हैं तो आपको औसतन 10 फीसदी की ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा।
ऐसे में सभी ब्याज और मूलधन को मिलाकर आपको 60 साल की उम्र में यानी रिटायरमेंट पर 5.70 करोड़ रुपए मिलेंगे।
जब आप रिटायर होंगे तो उस वक्त आपके पास दो ऑप्शन होंगे।
पहला ऑप्शन आप 60 फीसदी पैसे निकाल लें और बाकी के 40 फीसदी को एन्युटी प्लान बना लें। मान लीजिए आप पूरे कॉर्पस को एन्युटी प्लान में लगा देते हैं और उस पर पेंशन बनवा लेते हैं।
आपको बता दें कि एनपीएस में रिटारमेंट पर 40 फीसदी तो आपको एन्युटी प्लान (पेंशन योजना) में लगाना होता ही है।
अभी लगभग 7 फीसदी ब्याज एफडी पर मिलता है और मान लीजिए आपको रिटायरमेंट पर कम से कम 5 फीसदी ब्याज अगर मिलता है और आपको हर महीने 2 लाख रु चाहिए तो इसके लिए आपके पास 5 करोड़ रुपए का कॉर्पस होना चाहिए।
इससे आपको सालाना 5 फीसदी की दर पर लगभग 25 लाख रुपए का ब्याज मिलेगा।
एनपीएस पर औसतन 10 फीसदी का ब्याज आसानी से मिल जाता है। ऐसे में अगर आप हर महीने एनपीएस में करीब 22,150 रुपये निवेश करते हैं तो 30 साल में आपके पैसे सालाना 10 फीसदी ब्याज की दर से करीब 5 करोड़ रुपये हो जाएंगे।
इन 30 सालों में आपका कुल निवेश होगा करीब 79.74 लाख रुपये का होगा। वहीं इस पर आपको करीब 4.21 करोड़ रुपये का ब्याज मिलेगा।
उदाहरण से समझें
मान लीजिए अभी आपकी उम्र 25 साल है और आप अभी से हर महीने 4000 का निवेश इस स्कीम में करते हैं और यह निवेश आप 60 साल की उम्र तक करते हैं।
इसपर अगर आपको 10 फीसदी रिटर्न मिल जाता है तो आपको मूल निवेश रकम 2,07,19,847 होगा और जो इंटरेस्ट आपकी इस रकम पर मिलेगा उसके बाद आपके पास 4,61,20,152 रुपए बन जाएंगे। टोटल कॉर्पस की बात करें तो वह 6,68,40,000 होगा।
इसके बाद एन्युटी में अगर 50 फीसदी जाता है तो रिटायरमेंट के बाद 2,02,748 राशि आपको हर माह पेंशन मिलेगी। साथ ही जो कॉर्पस आप विथड्रॉ कर पाएंगे वह लगभग 3,20,83,200 रुपए होगा।
More From GoodReturns

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

1 सितंबर से मुंबई में दूध हुआ महंगा, LPG और FD को लेकर जानें क्या है सच

सूरत में WhatsApp डिजिटल अरेस्ट का खौफ: ठगों ने उड़ाए ₹2.96 करोड़, ऐसे बचें इस बड़े स्कैम से

RBI की FCNRB विंडो बंद: 31 अगस्त आखिरी मौका, जानें निवेश का सही विकल्प

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

इंदौर में फर्जी सिम का बड़ा खेल: अचानक गायब हो जाए फोन का नेटवर्क तो तुरंत करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा बैंक

OnePlus फोन खरीदने का आखिरी मौका: आज रात 11:59 बजे तक उठाएं भारी डिस्काउंट का फायदा

UPI, EMI या BNPL: त्योहारों की शॉपिंग में कहां बचेगा पैसा? जानें सही तरीका

Q1 FY27 GDP डेटा आज: क्या बढ़ेगी आपकी EMI या बाजार में आएगा उछाल?

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
