NPS calculation: सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम को साल 2004 में सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किया था, लेकिन साल 2009 में इसे सभी कैटगरी के लोगों के लिए खोल दिया गया।
आपको बता दें कि एनपीएस योजना, ईपीएफ और पीपीएफ की तरह ईईई स्कीम है। ईईई का मतलब एग्जम्प्ट - एग्जम्प्ट -एग्जम्प्ट (Exempt - Exempt - Exempt) होता है। यानी इस कैटेगरी की स्कीम में निवेश करने पर इनवेस्टमेंट के समय तो टैक्स छूट मिलती ही है, साथ ही रिटर्न और मैच्योरिटी अमाउंट भी नियमों के तहत टैक्स फ्री होता है।

आपको बता दें कि एनपीएस में निवेशक अब 11 पेंशन फंड मैनेजरों में से चयन कर सकते हैं। निवेशक साल में एक बार अपने पेंशन फंड मैनेजर भी बदल सकते हैं।
एनपीएस योजना न केवल कई लाभ प्रदान करती है, बल्कि टैक्स बचाने में भी मदद कर सकती है।
आखिर कैसे 62 लाख को 2.98 करोड़ बनाएं?
यदि आप अपना निवेश 44 वर्ष की आयु में 20,000 रुपये प्रति माह के योगदान के साथ शुरू करते हैं और 70 वर्ष की आयु तक जारी रखते हैं, तो आपके योगदान का कुल वर्ष 26 वर्ष होगा।
मान लीजिए कि एक्सपेक्टेशन रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट 10 % है वहीं, एन्युटी पर्चेस 40 % है और 6 % एन्युटी रेट है। ऐसे में आपको कॉर्पस 2,98,13,105 करोड़ रुपये का मिलेगा जिसमें कुल निवेश 62,40,000 लाख रुपये होगा और कुल लाभ 2,35,73,105 करोड़ रुपये होगा।
आपकी एक्सपेक्टेड मासिक पेंशन 59,626 हजार रुपये होगी और यह सिर्फ एक उदाहरण है। प्रत्येक व्यक्ति का कॉर्पस अलग-अलग होगा जो सीधे योगदान और रिटर्न पर निर्भर करेगा।
निवेश से पहले जान लीजिए ये जरूरी बातें
भारतीय नागरिक जिनमें नॉन रेजिडेंट इंडियन (एनआरआई) भी शामिल होंगे वह एनपीएस में शामिल होने के पात्र होंगे। भारत के विदेशी नागरिक या ओसीआई कार्डधारक कर बचत योजना में शामिल होने के पात्र नहीं होंगे।
एनपीएस योजना का विकल्प चुनने वाले व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ये हैं आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
पहचान प्रमाण पत्र जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोस्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी पते का प्रमाण यानी व्यक्ति को पते का प्रमाण देना होगा जिसमें बैंक स्टेटमेंट, किराये का समझौता, सरकार द्वारा जारी पते का प्रमाण, या बिजली बिल, पानी का बिल और शामिल हो सकते हैं।
इसके अलावा गैस का बिल। आयु प्रमाण पत्र के लिए व्यक्ति को जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, या कोई अन्य आयु प्रमाण प्रदान करना होगा जो वैध हो और नई पासपोर्ट फोटो भी आपके पास होनी चाहिए।
राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) खाता ऑनलाइन बनाने के स्टेप्स
सबसे पहले आपको ईएनपीएस की आधिकारिक वेबसाइट यानी enps.nsdl.com पर जाना होगा।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर जाएं या "अपना एनपीएस खाता खोलें" के विकल्प पर क्लिक करें, कॉर्पोरेट सब्सक्राइबर और व्यक्तिगत सब्सक्राइबर के बीच चयन करें।
फिर व्यक्तिगत, बैंक और संपर्क जानकारी जैसे विवरण के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें। टीयर I के लिए न्यूनतम 500 रुपये और टीयर II के लिए 1000 रुपये के साथ प्रारंभिक योगदान से शुरू करें, आपको एक संख्या मिलेगी जिसका उपयोग आपके आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है, एक बार जब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी उसेक बाद।
इसके बाद दस्तावेज सत्यापित होने के बाद आपको एक स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या प्राप्त होगी जिसे PRAN भी कहा जाता है जिसका उपयोग आप भविष्य के सभी लेनदेन और एनपीएस खाते से संबंधित पूछताछ के लिए कर सकते हैं।
जानिए क्या है एनपीएस के लिए ब्याज दर
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि एनपीएस योजना के लिए कोई एकल ब्याज दर नहीं है। इसके पीछे कारण यह है कि एनपीएस बाजार से जुड़ा हुआ है, जिसका अर्थ है कि रिटर्न के लिए ब्याज दर उन संपत्तियों के प्रदर्शन पर निर्भर करती है जिनमें व्यक्ति निवेश करते हैं।
More From GoodReturns

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

ITR डेडलाइन चूक गए? 31 दिसंबर तक ऐसे भरें बिलेटेड रिटर्न, बचें भारी पेनल्टी से

RBI MPC बैठक: रेपो रेट में बदलाव से EMI और FD पर क्या असर होगा? जानें सही रणनीति

WhatsApp पर 'Scholarship-QR' स्कैम का बड़ा खतरा: खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, तुरंत अपनाएं ये सुरक्षा टिप्स

Paytm Payments Bank बंद: हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, अब UPI और FASTag का क्या होगा?

म्यूचुअल फंड में निवेश: आज पैसा लगाएं या सोमवार का इंतजार? NAV का गणित समझें

PPF और SSY में ब्याज का गणित: 5 अगस्त से पहले क्यों जमा करें पैसा? जानें नियम

ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

अगस्त 2026 में बैंक की लंबी छुट्टियां: क्या आपकी EMI और SIP पर पड़ेगा असर?



Click it and Unblock the Notifications