NPS Account Investment Scheme: अगर आप अपनी पत्नी के नाम पर न्यू पेंशन सिस्टम में एनपीएस अकाउंट खोलते हैं तो आपको मैच्चोयरिटी पर 1 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। ये पैसे आपके पत्नी के भविष्य को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनके लिए रेगुलर इनकम का भी इंतजान कर देते हैं।
एनपीएस अकाउंट के सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि कई सारे बेनिफिट्स हैं। इसमें हर महीने आपको कितनी पेंशन चाहिए ये आप खुद तय कर सकते हैं। चलिए इसकी पूरी कैलकुलेशन आपको समझाते हैं।

अपनी पत्नी के नाम पर अगर खोलेंगे NPS अकाउंट
आप पत्नी के नाम पर न्यू पेंशन सिस्टम अकाउंट खुलवा सकते हैं और हर महीने इसमें कुछ पैसा जमा करन सकते हैं। आप 1,000 रुपए से भी पत्नी के नाम पर NPS अकाउंट खोल सकते हैं और 60 वर्ष की उम्र में NPS अकाउंट मैच्योर हो जाता है।
नए नियमों के तहत आप चाहें तो पत्नी की उम्र 65 साल होने तक NPS अकाउंट को चला सकते हैं।
ऐसे मिलेंगे 1 करोड़ रुपये
उदाहरण से अगर समझें तो आपकी पत्नी 30 साल की हैं और आप उनके NPS अकाउंट में हर महीने 6000 रुपए का निवेश करते हैं और अगर उनको निवेश पर सालाना 10 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र में उनके अकाउंट में कुल 1,35,62,928 रुपये होंगे। उनको इसमें से लगभग 45 लाख रुपए मिल जाएंगे। इसके अलावा उनको हर महीने 45,000 रुपए के आसपास पेंशन मिलने लगेगी। यह पेंशन उनको आजीवन मिलती रहेगी।
एनपीएस अकाउंट के फायदे
NPS केंद्र सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम है और इसमें आप जो पैसा निवेश करते हैं उसका प्रबंधन प्रोफेशनल फंड मैनेजर करते हैं। केंद्र सरकार इन प्रोफेशनल फंड मैनेजर्स को इसकी जिम्मेदारी देती है। इसमें जमा पैसे में टैक्स में छूट भी दी जाती है।
इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80CCD(1) के तहत ग्रॉस इनकम का 10 प्रतिशत का टैक्स में डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है। सेक्शन 80 सीसीई के अनुसार, यह लिमिट 1.5 लाख है।
अगर आप एनपीएस अकाउंट ओपन कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में पंजीकरण करना होगा।
किसी भी एनपीएस पेंशन फंड के वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण प्रोसेस को पूरा करें। आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करने की आवश्यकता भी इस अकाउंट को खोलने के लिए होती है। इनमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, पता प्रमाण पत्र, आदि कुछ महत्वपूर्ण जानकारी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स आपको वेरिफाई करवाने होंगे।
NPS में पेंशन प्राप्त करने के लिए निवेश करना आवश्यक होता है और इस खाते में नियमित रूप से निवेश करना जरूरी है।
किस आयु में एनपीएस से जुड़ा गया है और कितना पैसा जमा कराया जा रहा है, उसके आधार पर ही आपकी पेंशन तय होती है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications