सरकार ने गांव में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। डाकघर ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है।
नई दिल्ली: सरकार ने गांव में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। डाकघर ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। अब से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग को स्मॉल सेविंग्स स्कीम में पैसा जमा करने के लिए किसी भी शहर के डाकघर में जाने की जरूरत नहीं।

गांव में ही मिलेंगी ये सभी सुविधाएं
अब ग्रामीण इलाकों में डाक विभाग के सभी शाखा कार्यालयों में डाकघर बचत योजनाओं के लिए खाता खुलवाया जा सकेगा। यानी अब गांव के पोस्ट ऑफिस के जरिए भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), किसान विकास पत्र (केवीपी), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी), मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (एससीएसएस) जैसी स्कीम्स में निवेश किया जा सकेगा। बता दें कि अभी तक इन स्कीम्स के तहत अकाउंट पोस्ट ऑफिस की शहरी शाखाओं में ही खुलवाया जा सकता था। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने ट्वीट कर के दी है।
अभी अभी ग्रामीण डाकघर में मिलती ये सुविधाएं
एक आधिकारिक बयान में मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशंस ने कहा है कि डाक विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपने नेटवर्क व पोस्टल ऑपरेशंस मजबूत करने के लिए और गांवों में छोटी बचत योजनाओं की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी छोटी बचत योजनाओं को ब्रांच पोस्ट ऑफिस लेवल तक विस्तारित कर दिया है। मंत्रालय के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में 131113 ब्रांच पोस्ट ऑफिस कामकाजी हैं। अभी ये ब्रांच ऑफिस चिट्ठी, स्पीड पोस्ट, पार्सल, इलेक्ट्रॉनिक मनी ट्रांसफर, रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस, पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट, रिकरिंग डिपॉजिट, टाइम डिपॉजिट और सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम्स की सुविधाएं देते हैं।
जानिए पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स और उन पर मिलने वाला ब्याज दर
स्कीम ब्याज दर(%)
1-3 साल की एफडी 5.5
5 साल की एफडी 6.7
आरडी (5 साल) 5.8
सीनियर सिटीजन स्कीम (5 साल) 7.4
मंथली इनकम अकाउंट (एमआईए) 6.6
राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) 6.8
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) 7.1
किसान विकास पत्र 6.9
सुकन्या समृद्धि 7.6
सेविंग्स अकाउंट 4.0
ग्रामीण भारत को सशक्त बनाना
नए आदेश के मुताबिक, अब ब्रांच पोस्ट ऑफिस पीपीएफ, मंथली इनकम स्कीम, एनएससी, किसान विकास पत्र और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम की सुविधा भी उपलब्ध करा सकते हैं। इस फैसले से गांवों में रहने वाले लोगों को भी शहरी लोगों की ही भांति पोस्ट ऑफिस की सभी बचत योजनाओं का फायदा मिलेगा। मंत्रालय का कहना है कि यह डाक विभाग का ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने का एक अन्य कदम है। बता दें कि सरकार की ओर से हर तीन महीने पर छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों की समीक्षा की जाती है। 1 जुलाई से 30 सितंबर 2020 तक अलग-अलग छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें पिछली तिमाही के समान हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications