Tax Savings Option : पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) और 5 साल की टैक्स सेवर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीमें वेतनभोगी व्यक्तियों के बीच आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर कटौती का दावा करने के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। मगर एक तीसरा विकल्प है जो इन दोनों से बेहतर है। ये है वीपीएफ (स्वैच्छिक भविष्य निधि)। यह योजना पीपीएफ और एफडी की तुलना में बेहतर ब्याज दर प्रदान करती है। आगे जानिए इसके बारे में पूरी डिटेल।

ईपीएफ से अलग है वीपीएफृ
वेतनभोगी कर्मचारी कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) बेनेफिट के हकदार होते हैं। ये उनके लिए अनिवार्य योगदान होता है। हालांकि, वीपीएफ ईपीएफ से अलग है। वीपीएफ, जैसा कि नाम से पता चलता है, वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध एक स्वैच्छिक योगदान सुविधा है। यानी वे चाहें तो ईपीएफ योगदान के ऊपर अतिरिक्त निवेश कर सकते हैं। न चाहें तो नहीं।
पीपीएफ से कितना अलग
15 साल के अनिवार्य लॉक-इन के साथ पीपीएफ के तहत मौजूदा ब्याज दर 7.1 फीसदी है। वीपीएफ में, लॉक-इन अवधि सिर्फ 5 वर्ष है और वर्तमान ब्याज दर 8.1 फीसदी है। यानी सीधे-सीधे 1 फीसदी का फायदा।

टैक्स का क्या है नियम
पीपीएफ जमा पर मिलने वाला ब्याज कर-मुक्त होता है, जबकि वीपीएफ के मामले में, वीपीएफ + ईपीएफ की संयुक्त जमा राशि पर 2.5 लाख रुपये तक का ब्याज कर-मुक्त है। वीपीएफ से किसी भी समय आपातकालीन निकासी की अनुमति होती है। यानी जरूरत के समय पैसा निकाला जा सकता है। हालांकि, पीपीएफ के मामले में आप 5 साल बाद ही इमरजेंसी निकासी कर सकते हैं।
टैक्स सेवर एफडी से बेहतर
अधिकांश बैंकों द्वारा टैक्स-सेवर एफडी पर दी जाने वाली ब्याज दर लगभग 6 फीसदी है, जिसमें 5 साल का अनिवार्य लॉक-इन होता है। इसके मुकाबले वीपीएफ बहुत अधिक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वीपीएफ का ब्याज भी नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) जैसी स्कीमों से ज्यादा होता है। टैक्स सेवर एफडी से अर्जित ब्याज निवेशकों के टैक्स स्लैब के अनुसार कर योग्य होता है। टैक्स सेवर एफडी से इमरजेंसी निकासी की अनुमति भी नहीं होती है।

इस बात का ध्यान रखना चाहिए
वीपीएफ, पीपीएफ या 5 साल की एफडी की तुलना में बेहतर कर-बचत निवेश ऑप्शन प्रतीत होता है, आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि ईपीएफ + वीपीएफ से 2.5 लाख रुपये से अधिक के संयुक्त योगदान से ऊपर अर्जित ब्याज पर टैक्स लगेगा। इसलिए, यदि आपका वार्षिक योगदान 2.5 लाख रुपये से कम होगा, तो आप पीपीएफ और एफडी पर वीपीएफ को पसंद कर सकते हैं। आप अपनी कंपनी में एचआर प्रतिनिधि को लिखकर वीपीएफ में योगदान कर सकते हैं।
जीपीएफ के बारे में भी जानिए
जीपीएफ भी एक प्रोविडेंट फंड ऑप्शन है, मगर ये केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए होता है। सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी का एक तय हिस्सा योगदान के रूप में इसमें जमा कर सकते हैं। इस फंड में जमा पैसा भी रिटायरमेंट के समय दिया जाता है। जमा पैसे पर ब्याज भी दिया जाता है। जीपीएफ पर सरकार की तरफ से ब्याज दर इस समय 7.1 फीसदी ऑफर की जा रही है। ध्यान रहे कि प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी जीपीएफ के पात्र नहीं होते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications