नयी दिल्ली। 2020 में गोल्ड ने रिटर्न देने और कमाई कराने के मामले में सभी दूसरे ऑप्शंस को बहुत पीछे छोड़ दिया है। कोरोना संकट आने के बाद जहां एक तरफ एफडी और छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कमी आई तो वहीं दूसरी तरफ सोने के भाव लगातार ऊपर चढ़ते चले गए। सोने ने म्यूचुअल फंड को भी बहुत बड़े मार्जिन से पीछे छोड़ दिया। अब भी सोने की कीमतों में तेजी बरकरार है, जबकि अगर बैंकों में देखें तो सेविंग्स अकाउंट और एफडी पर ब्याज दर 5 फीसदी रह गई है। सोने के रेट इस समय 56000 रु से ऊपर पहुंच गए हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि सोने में अभी भी निवेश का बेहतर मौका है। वैसे बता दें कि सोने में पैसा लगाने के कई तरीके हैं। इनमें एक है गोल्ड ईटीएफ। आंकड़ों के मुताबिक गोल्ड ईटीएफ स्कीम में लोगों को 2020 में 40 फीसदी तक रिटर्न मिला है।
एफडी से 6 गुना मुनाफा
जानकार मानते हैं कि गोल्ड ईटीएफ कमाई का एक बेहतर ऑप्शन है। सोने के रेट बढ़ रहे हैं ऐसे में गोल्ड ईटीएफ आपकी अच्छी कमाई करा सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार सोना अभी भी 30 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। एफडी में आपको 5 फीसदी रिटर्न मिलेगा। यानी आप गोल्ड से एफडी के मुकाबले 6 गुना कमाई कर सकते हैं।
गोल्ड ईटीएफ है बेस्ट
सोने में निवेश के लिए गोल्ड ईटीएफ को सबसे बेहतर ऑप्शन बताया जाता है। वैसे अगर आप गोल्ड ईटीएफ के बारे में नहीं जानते तो यहां हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे। सोने में शेयरों की ही तरह ट्रेडिंग होती है। गोल्ड ईटीएफ को पेपर गोल्ड भी कहा जाता है। असल में गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) एक म्यूचुअल फंड स्कीम होती है। आप इसमें सोने की यूनिट खरीदते और बेचते हैं। आपको सोना फिजिकल नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक (या पेपर) फॉर्म मिलता है। गोल्ड ईटीएफ की यूनिट बेचने पर आपको उसी हिसाब से सोने के बजाय पैसा मिलता है।
डीमैट अकाउंट है जरूरी
अगर आप गोल्ड ईटीएफ में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास डीमैट अकाउंट होना जरूरी है। इसके बिना आप गोल्ड ईटीएफ की ट्रेडिंग नहीं कर सकते। डीमैट खाते के जरिए आप शेयरों की तरह एनएसई के कैश मार्केट में गोल्ड ईटीएफ यूनिट्स को खरीद-बेच सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इसमें कोई न्यूनतम लॉट साइज नहीं होती। गोल्ड ईटीएफ की 1 यूनिट 1 ग्राम सोने के बराबर होगी। आप इसमें एक बार में बड़ी राशि या एसआईपी के जरिए थोड़ा-थोड़ा निवेश भी कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स सोने को अपने निवेश पोर्टफोलियो का हिस्सा जरूर बनाने की सलाह देते हैं।
गोल्ड ईटीएफ में निवेश के फायदे :
- खरीदना-बेचना होता है में आसान
- सोने की 99.5 फीसदी शुद्धता की गारंटी
- मेकिंग चार्जेज 8 से 30 फीसदी होते हैं, मगर यहां आपको सिर्फ 0.5 फीसदी ब्रोकरेज और 1 फीसदी सालाना पोर्टफोलियो मैनेज चार्ज देना होगा
- बेचने पर सोने की मौजूदा कीमत मिलेगी
- सुरक्षा की गारंटी, जिससे चोरी होने का खतरा नहीं
- धोखाधड़ी की गुंजाइश नहीं
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
